सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The Municipal Corporation deployed teams to remove hoardings and banners placed on trees.

Shimla News: नगर निगम ने उतारी टीमें, पेड़ों पर लगाए होर्डिंग्स-बैनर हटाए

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Thu, 12 Feb 2026 01:11 PM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी शिमला में नगर निगम प्रशासन ने जगह-जगह पेड़ों पर टांगे गए होर्डिंग्स और बैनर हटवा दिए हैं।

The Municipal Corporation deployed teams to remove hoardings and banners placed on trees.
बोर्ड को हटाते हुए एमसी के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी में हरे-भरे पेड़ों पर कीलों और तारों से टांगे गए होर्डिंग्स तथा बैनर हटाने के लिए नगर निगम ने अपनी टीमें फील्ड में उतार दी हैं। बुधवार सुबह ही नगर निगम प्रशासन ने अलग-अलग टीमें बनाकर उपनगरों में रवाना कर दीं। इन टीमों ने जगह-जगह पेड़ों पर टांगे गए होर्डिंग्स और बैनर हटवा दिए। इन सभी को नगर निगम टीम ने जब्त कर लिया है। साथ ही इन्हें लगाने वाले निजी संस्थानों और होटल मालिकों को चेतावनी भी दी है। यदि दोबारा पेड़ों को नुकसान पहुंचाया गया तो जुर्माना भी लगाया जा सकता है। शहर में हरे भरे पेड़ों पर टांगे जा रहे अवैध होर्डिंग्स और बैनर का मामला अमर उजाला ने बुधवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। नगर निगम टीम ने सर्कुलर रोड, छोटा शिमला, आईजीएमसी अस्पताल समेत शहर के कोर एरिया में देवदार और दूसरे पेड़ों पर टांगे गए होर्डिंग्स और बैनर हटाए।
Trending Videos


आईजीएमसी समेत कई स्थानों पर लोहे के बोर्ड बड़ी-बड़ी कीलें ठोंककर देवदार पर टांगे थे। आम लोगों ने भी नगर निगम की इस कार्रवाई का समर्थन किया है। लोगों का कहना है कि इनसे शहर बदसूरत हो रहा है। साथ ही पेड़ों को भी नुकसान पहुंच रहा है। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा ने कहा कि पेड़ों पर बैनर, होर्डिंग्स आदि नहीं लगा सकते। निगम टीम ने अवैध रूप से लगे इन होर्डिंग्स और बैनर को हटा दिया है। कई जगह पेड़ों को तारों से बांधा गया था। कहा कि अब यदि दोबारा नियमों का उल्लंघन किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी भी सो रहा वन विभाग हरकत में आया नगर निगम
शहर में हरे-भरे पेड़ों को हो रहे नुकसान पर निगरानी रखने का जिम्मा वन विभाग का है। इसके लिए बाकायदा विभाग ने फील्ड स्टाफ तैनात किया है। बावजूद इसके पेड़ों को नुकसान पहुंचा रहे लोगों पर कार्रवाई नहीं हो रही। विभाग की मेहरबानी से निजी संस्थान संचालक बेखौफ होकर पेड़ों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हैरत तो यह है कि टॉलैंड में जहां वन विभाग का मुख्यालय है, उससे चंद मीटर की दूरी पर ही देवदार के पेड़ों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जगह-जगह पेड़ों पर न सिर्फ होर्डिंग्स और बैनर टंगे हैं बल्कि केबल तारों से भी पेड़ों का दम घुट रहा है। मामले की गंभीरता और विभाग की लचर व्यवस्था को देखते हुए नगर निगम को कार्रवाई करनी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed