सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The price of mango, the king of fruits, has softened, and its price has dropped by Rs 60.

Shimla News: फलों के राजा आम के नरम पड़े तेवर, 60 रुपये घटे दाम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The price of mango, the king of fruits, has softened, and its price has dropped by Rs 60.
विज्ञापन
अभी दिल्ली और आंध्र प्रदेश से आ रही आपूर्ति
Trending Videos

यूपी से दशहरी, चौसा और लंगड़े के आने का इंतजार

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी की फल मंडियों में इन दिनों बाहरी राज्यों से आम की आपूर्ति बढ़ना शुरू हो गई है। इससे दामों में 60 से 80 रुपये प्रतिकिलो तक कमी आई है। इससे ग्राहकों को कुछ राहत मिली है।

लोअर बाजार सब्जी मंडी में एक हफ्ता पहले सफेदा आम 220 से 250 रुपये प्रतिकिलो तक थोक भाव में बिक रहा था। यही आम वीरवार को मंडी में 160 से 170 रुपये प्रतिकिलो तक बिका। रिटेल में जहां 320 से 350 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा था वहीं आम अब 240 से 250 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है। इन दिनों शिमला में आम की फसल की सप्लाई दिल्ली और आंध्र प्रदेश से पहुंच रही है। लोअर बाजार स्थित रिटेल फल विक्रेता विजय ने बताया कि अभी मंडी में केवल सफेदा आम की खेप पहुंची है। आने वाले दिनों में महाराष्ट्र से सुरखा, यूपी से दशहरी, चौसा और लंगड़ा किस्म के आम भी बाजार में उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

होल सेल फल विक्रेता जसवीर सिंह ग्रोवर ने बताया कि दिल्ली में आम सप्लाई बढ़ना शुरू हो गई है जिससे दामों में गिरावट आई है। अप्रैल, मई और जून के महीनों में आम का सीजन चरम पर होता है ऐसे में आने वाले दिनों में दामों में और ज्यादा गिरावट आएगी। बताया जा रहा है कि इस साल आम की पैदावार अच्छी है। इसके अलावा तरबूज की आपूर्ति बंगलुरु और पंजाब से आ रही है। बंगलुरु वाला तरबूज वीरवार को 20 से 30 रुपये प्रतिकिलो और पंजाब वाला 20 रुपये प्रतिकिलो होल सेल दाम में बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article