फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tragic accident at Sansarpur Terrace Mill; worker dies after hand gets caught in machine.

Kangra: संसारपुर टैरेस में दर्दनाक हादसा, पेपर मिल में मशीन की चपेट में आने से कामगार की मौत

Sat, 04 Jul 2026 02:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, संसारपुर टैरेस(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, संसारपुर टैरेस(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Jul 2026 02:56 PM IST
सार

कांगड़ा जिले के संसारपुर टैरेस औद्योगिक क्षेत्र स्थित जसर पेपर मिल प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत एक कर्मचारी की मशीन में हाथ फंसने से दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Tragic accident at Sansarpur Terrace Mill; worker dies after hand gets caught in machine.
मिल में पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरस स्थित एक पेपर मिल में मशीन की चपेट में आने से कामगार की मौत हो गई। मशीन में फंसे पेपर को निकालने के दौरान यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान कीर्ति सिंह (50) पुत्र कोतवाल सिंह निवासी कंदेरी, जिला चमोली, उत्तराखंड के रूप में हुई है। पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटाए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार सायं करीब 4:30 बजे कीर्ति सिंह पेपर रोलिंग मशीन में फंसे पेपर को बाहर निकालने के लिए जैसे ही उसे हाथ से खींचा, उसका हाथ मशीन की चपेट में आ गया।

विज्ञापन



 

इसके बाद मशीन ने कीर्ति को अंदर की तरफ खींचना शुरू कर दिया। मशीन के पास मौजूद एक साथी की नजर कीर्ति पर पड़ी और मशीन को बंद कर दिया। कीर्ति को इलाज के लिए बीबीएमबी अस्पताल तलवाड़ा पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को डीएसपी डाडासीबा राज कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। डीएसपी राज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed