{"_id":"69cd052b407589f96406be4e","slug":"training-for-professional-courses-will-be-provided-under-pm-vikas-project-at-hpu-shimla-news-c-19-sml1002-699230-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एचपीयू में पीएम विकास परियोजना में मिलेगा व्यावसायिक कोर्सों का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एचपीयू में पीएम विकास परियोजना में मिलेगा व्यावसायिक कोर्सों का प्रशिक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन
परियोजना शुरू करने के लिए टीम गठित, कैंपस में शुरू होगा कौशल प्रशिक्षण, आईटी, सेवा क्षेत्र और तकनीकी कार्यों में दक्ष होंगे युवा
अल्पसंख्यक युवा होंगे पीएम योजना में लाभान्वित
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। एचपीयू में पीएम विकास योजना के तहत अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने युवाओं को आधुनिक कौशल से जोड़ने की कवायद शुरू कर दी है। इस योजना के तहत लोगों को आईटी, सेवा क्षेत्र और तकनीकी कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे हस्तशिल्प और पारंपरिक कारीगरी को भी बढ़ावा मिलेगा।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में इस योजना को लागू करने के लिए प्रोजेक्ट इंलीमेंटेशन यूनिट (पीआईयू) का गठन किया गया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में ही कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। योजना से 300 अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं को सीधे लाभ मिलने की संभावना है। योजना में महिलाओं के लिए उद्यमिता और नेतृत्व विकास कार्यक्रम शामिल हैं ताकि वह अपना व्यवसाय शुरू कर सकें। इसके साथ ही पढ़ाई बीच में छोड़ चुके युवाओं को दोबारा प्रशिक्षण और प्रमाणन से जोड़ने की व्यवस्था भी की है। इसके लिए रसायन विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रमेश चंद ठाकुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग सीडीओई (आईसीडीईओएल) के डॉ. सुरेश शर्मा को समन्वयक बनाया गया है। लोक प्रशासन विभाग की डॉ. रजिया सुल्तान और यूआईटी के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. मनीष कुमार को भी समन्वयक की जिम्मेदारी दी है। प्लेसमेंट ऑफिसर प्रदीप सुमन सदस्य सचिव की भूमिका निभाएंगे। योजना के तहत सभी प्रशिक्षण कार्यक्रम विश्वविद्यालय के प्री-एग्जामिनेशन कोचिंग सेंटर (पीईसीसी) में संचालित किए जाएंगे। यहां उपलब्ध कक्षाओं, प्रयोगशालाओं और अन्य आधारभूत ढांचे का उपयोग प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा, जिससे अतिरिक्त संसाधन जुटाने की जरूरत कम होगी।
Trending Videos