सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two accused arrested in attack on son of Chief Minister's media advisor

Shimla News: मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार के बेटे पर हमले में दो आरोपी गिरफ्तार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in attack on son of Chief Minister's media advisor
विज्ञापन
तीसरे आरोपी की पुलिस कर रही है अभी तलाश
Trending Videos

वाहन का चैसी-इंजन नंबर मिटाया, फर्जी नंबर के इस्तेमाल का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान के बेटे पर हमला करने की कोशिश के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान चरणजीत सिंह निवासी संजौली और ताशी नेगी निवासी कुमारसैन के रूप में हुई है।
पुलिस मामले में तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया था उसका चैसी नंबर, इंजन नंबर और हर निशान मिटा दिया था जिससे गाड़ी की पहचान हो सके। इसके अलावा गाड़ी पर लगी नंबर प्लेट भी फर्जी पाई गई है। मामला 20 मार्च का है। पुलिस को दी शिकायत में आर्यन चौहान निवासी नवबहार शिमला ने बताया कि इसको तीन संदिग्धों ने तारापुर सड़क में गाड़ी से उतरकर फिरौती और लूटपाट करने के मकसद से घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान आरोपियों के पास पिस्टल और लोहे की रॉड भी थी। शिकायतकर्ता ने इस दौरान छलांग लगाकर खुद को बचाया। इसके बाद आरोपी गाड़ी से मौके से भाग निकले। पुलिस ने बाद में गाड़ी को मशोबरा के समीप से बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 311,109,126(2), 351,115(2), 3(5) बीएनएस और 25,27 आर्म्स एक्ट दर्ज थाना ढली में केस दर्ज किया। पुलिस ने घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। भौतिक, डिजिटल और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण किया। इसी आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीसरे की तलाश जारी है। आरोपियों से पूछताछ के बाद ही पूरे मामले के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article