सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Women tailor training programme in Mashobra from 7th

Shimla News: मशोबरा में महिला टेलर प्रशिक्षण कार्यक्रम 7 से

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Women tailor training programme in Mashobra from 7th
विज्ञापन
शिमला। यूको आरसेटी शिमला की ओर से महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए 7 अप्रैल से 7 मई तक महिला टेलर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम मशोबरा स्थित यूको आरसेटी के सेंटर में होगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 35 सीटें उपलब्ध हैं। इसमें सूट सिलाई, पहाड़ी धाटू, कटिंग और डिजाइनिंग, मशीन संचालन तथा फिनिशिंग सहित अन्य का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा प्रतिभागियों को बैंकिंग जानकारी, वित्तीय साक्षरता और स्वरोजगार स्थापित करने के तरीके सिखाए जाएंगे। प्रतिभागी महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसमें भाग लेने के लिए प्रतिभागी बीपीएल, मनरेगा, अनुसूचित जाति, स्वयं सहायता समूह सदस्य में से किसी एक श्रेणी से संबंधित होना अनिवार्य है। इच्छुक प्रतिभागी 70184-43399, 78077-85885 फोन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article