सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   You will create a team of dedicated workers

Shimla News: आप तैयार करेगी समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
You will create a team of dedicated workers
विज्ञापन
शिमला। आम आदमी पार्टी (आप) प्रदेश के संगठन विस्तार अभियान के तहत निष्पक्ष और समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करेगी। जिला शिमला में वीरवार को पार्टी की शिमला शहरी विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता शिमला लोकसभा प्रभारी दीपक झा ने की जबकि प्रदेश सह प्रभारी अजय राजपूत भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए सुझाव और प्रस्ताव लिए गए। शिमला शहरी विधानसभा में निष्पक्ष और समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने पर जोर दिया गया। संगठन निर्माण, कार्यकर्ताओं की भूमिका और पार्टी के प्रति समर्पण जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में जिला पर्यवेक्षक मंजीत नेगी, जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर, विधानसभा पर्यवेक्षक एमएस चटरांटा, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तंवर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राजेश चानना ने अरविंद केजरीवाल का संदेश भी कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article