Amavasya 2026: नए साल में किस-किस दिन होगी अमावस्या, देखें सभी तिथियों की लिस्ट
Amavasya 2026 List: हर माह में आने वाली अमावस्या का अपना एक अलग नाम और महत्व होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वर्ष 2026 में किस-किस दिन अमावस्या पड़ेगी और उनका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व क्या है।
विस्तार
Amavasya 2026 Dates: हर महीने अमावस्या की रात आती है, जब चंद्रमा आकाश नजर नहीं आता है। हिंदू धर्मग्रंथों में अमावस्या का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता के अनुसार, इस दिन उपवास रखने, दान करने, जप-तप या किसी भी प्रकार की आध्यात्मिक साधना करने से मन को स्थिरता और शांति प्राप्त होती है। अमावस्या को पितरों के लिए भी अत्यंत शुभ अवसर माना गया है, क्योंकि इस दिन किया गया तर्पण उनकी आत्मा की संतुष्टि देता है।
हर माह में आने वाली अमावस्या का अपना एक अलग नाम और महत्व होता है। अलग-अलग महीनों में पड़ने वाली अमावस्या तिथियां धार्मिक दृष्टि से कई प्रकार के कार्यों, उपायों और अनुष्ठानों के लिए शुभ मानी जाती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि वर्ष 2026 में किस-किस दिन अमावस्या पड़ेगी और उनका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व क्या है।
Masik Shivratri 2026: नए साल में कब-कब मनाई जाएगी मासिक शिवरात्रि, यहां देखें पूरी लिस्ट
Pradosh Vrat 2026: साल 2026 में कब-कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत, नोट कर लें सही तिथियां
2026 में पड़ने वाली अमावस्या तिथि लिस्ट
| तिथि | अमावस्या का नाम |
| जनवरी 18, 2026, रविवार | दर्श अमावस्या (माघ अमावस्या) |
| फरवरी 17, 2026, मंगलवार | दर्श अमावस्या (फाल्गुन अमावस्या) |
| मार्च 18, 2026, बुधवार | चैत्र अमावस्या (दर्श अमावस्या) |
| अप्रैल 17, 2026, शुक्रवार | दर्श अमावस्या (वैशाख अमावस्या) |
| मई 16, 2026, शनिवार | दर्श अमावस्या (ज्येष्ठ अमावस्या) |
| जून 14, 2026, रविवार | दर्श अमावस्या (ज्येष्ठ अधिक अमावस्या) |
| जुलाई 14, 2026, मंगलवार | दर्श अमावस्या (आषाढ़ अमावस्या) |
| अगस्त 12, 2026, बुधवार | श्रावण अमावस्या |
| सितंबर 10, 2026, बृहस्पतिवार | दर्श अमावस्या (भाद्रपद अमावस्या) |
| अक्तूबर 10, 2026, शनिवार | दर्श अमावस्या (आश्विन अमावस्या) |
| नवंबर 8, 2026, रविवार | दर्श अमावस्या (कार्तिक अमावस्या) |
| दिसंबर 8, 2026, मंगलवार | दर्श अमावस्या (मार्गशीर्ष अमावस्या) |
अमावस्या का महत्व केवल श्राद्ध करने तक सीमित नहीं है; यह दिन ध्यान, उपासना और दान जैसे आध्यात्मिक कार्यों के लिए भी अत्यंत शुभ माना जाता है। इस अवसर पर पितरों की स्मृति में भोजन, वस्त्र या धन का दान करना शुभ माना जाता है, जिससे पूर्वजों का आशीर्वाद घर-परिवार पर बना रहता है।
2026 Purnima Date: साल 2026 में कब-कब पड़ेगी पूर्णिमा तिथि, यहां देखें पूरी लिस्ट
Ekadashi 2026: जानें 2026 में कब-कब हैं एकादशी व्रत? नोट करें सभी डेट
इसके साथ ही अमावस्या के दिन किसी पवित्र नदी या स्वच्छ जल में स्नान करना और भगवान शिव व विष्णु की आराधना करना विशेष पुण्य प्रदान करता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार 2026 की अमावस्या तिथियां आध्यात्मिक साधना और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
2026 मासिक व्रत
| एकादशी 2026 लिस्ट |
| प्रदोष व्रत 2026 लिस्ट |
| अमावस्या 2026 लिस्ट |
| पूर्णिमा 2026 लिस्ट |
| मासिक शिवरात्रि 2026 लिस्ट |
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।