{"_id":"698328927aa28da93e0dd3fa","slug":"badminton-india-defeated-myanmar-5-0-in-the-asia-team-championships-sihag-credited-sindhu-for-the-victory-2026-02-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Badminton: एशिया टीम चैंपियनशिप में भारत ने म्यांमार को 5-0 से हराया; सिहाग ने सफलता का श्रेय सिंधू को दिया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Badminton: एशिया टीम चैंपियनशिप में भारत ने म्यांमार को 5-0 से हराया; सिहाग ने सफलता का श्रेय सिंधू को दिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 04 Feb 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
सार
मालविका बंसोड ने तीसरे एकल मुकाबले में लिन लिन हेट को 21-19 21-12 से हराकर भारत की जीत सुनिश्चित की। भारत ने इसके बाद युगल मुकाबलों में भी दबदबा बरकरार रखा और दोनों मैच सीधे गेम में जीते।
देविका सिहाग
- फोटो : @BAI_Media
विज्ञापन
विस्तार
मौजूदा चैंपियन भारतीय महिला टीम ने बुधवार को चीन के किंगदाओ में ग्रुप वाई के अपने पहले मुकाबले में म्यांमार को 5-0 से हराकर बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। तन्वी शर्मा ने सबसे पहले कोर्ट में उतरकर थेट हटर थुजार को केवल 32 मिनट में 21-13 21-16 से हराया। इसके बाद रक्षिता श्री संतोष रामराज ने दूसरे एकल में ऐंट चिट फू को 21-12 21-6 से हराकर भारत को 2-0 से बढ़त दिला दी।
मालविका बंसोड ने तीसरे एकल मुकाबले में लिन लिन हेट को 21-19 21-12 से हराकर भारत की जीत सुनिश्चित की। भारत ने इसके बाद युगल मुकाबलों में भी दबदबा बरकरार रखा और दोनों मैच सीधे गेम में जीते।प्रिया कोंजेंगबम और श्रुति मिश्रा की जोड़ी ने सु लैट और थेट हटर थुजार को 21-15 21-16 से हराया। इसके बाद त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को हेट और फू की जोड़ी को 21-8 21-6 से हराने में कोई खास मशक्कत नहीं करनी पड़ी। भारत गुरुवार को अपने दूसरे ग्रुप मैच में पिछली बार के उपविजेता थाईलैंड से भिड़ेगा।
सिहाग ने अपनी जीत का श्रेय सिंधू को दिया
थाईलैंड मास्टर्स सुपर 300 की विजेता देविका सिहाग ने अपनी इस शानदार जीत का श्रेय दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू के साथ कई महीनों के अभ्यास और मशहूर कोच इरवानस्याह आदि प्रतामा के मार्गदर्शन को दिया। हरियाणा की यह 20 वर्षीय खिलाड़ी साइना नेहवाल और सिंधू के बाद सुपर 300 महिला एकल खिताब जीतने वाली तीसरी भारतीय महिला शटलर बन गईं है।
देविका ने पीटीआई वीडियो से कहा, 'सिंधू दीदी के खेल को करीब से देखना और उनके साथ अभ्यास करना मेरे लिए बहुत मददगार साबित हुआ। वह बहुत अनुशासित और मेहनती हैं और इससे मुझे भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली। मैं पिछले कुछ महीनों से उनके साथ अभ्यास कर रही हूं।'
उन्होंने इंडोनेशियाई कोच इरवानस्याह की भूमिका को भी स्वीकार किया, जिन्होंने इससे पहले जोनाथन क्रिस्टी और एंथोनी सिनिसुका गिंटिंग जैसे शीर्ष अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ काम किया है। देविका ने कहा, 'वह बहुत अनुभवी कोच हैं। वह बड़े टूर्नामेंटों के अपने अनुभव साझा करते हैं और हमें बताते हैं कि खेल में मानसिक और शारीरिक रूप से क्या बदलाव करने की जरूरत है। हर सत्र के बाद वह इन बातों पर चर्चा करते हैं और मैं उन्हें आत्मसात करने का पूरा प्रयास करती हूं।'
देविका ने खुलासा किया कि वह चीनी-ताइपे की पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी ताई त्ज़ु यिंग और सिंधू के खेल की प्रशंसक रही हैं और उनसे प्रेरणा लेती रहती हैं। उन्होंने कहा, 'मैं शुरू से ही ताई त्ज़ु यिंग और पीवी सिंधू के खेल की प्रशंसक रही हूं। आजकल एन से यंग, अकाने यामागुची और वांग झी खेल में हावी हैं। वे बहुत ही सकारात्मक खेल खेलती हैं और लंबी रैलियां खेल सकती हैं। हमें उनकी गति का मुकाबला करने के लिए शारीरिक रूप से पर्याप्त मजबूत होना होगा।'
देविका ने कहा, 'इस साल मैंने शीर्ष 30 में पहुंचने का लक्ष्य रखा है। शुरुआत बहुत अच्छी रही है और मैं आगामी प्रतियोगिताओं को लेकर उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं हर टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करूंगी।'
Trending Videos