सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2026 England vs Croatia Highlights Today Football Match Result Key Moments Photos

England vs Croatia: हाफ टाइम तक बराबरी, दूसरे हाफ में इंग्लैंड का हमला; क्रोएशिया की वापसी पर फिरा पानी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 18 Jun 2026 04:13 AM IST
विज्ञापन
सार

FIFA World Cup 2026 England vs Croatia Football Match Highlights Updates: फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-एल मुकाबले में इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। डलास स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मैच में हैरी केन ने दो गोल किए, जबकि जूड बेलिंघम और मार्कस रैशफोर्ड ने एक-एक गोल दागा। क्रोएशिया की ओर से मार्टिन बातुरिना और पीटर मूसा ने गोल किए, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके। 

FIFA World Cup 2026 England vs Croatia Highlights Today Football Match Result Key Moments Photos
इंग्लैंड ने क्रोएशिया को हराया - फोटो : Fifa.com
विज्ञापन

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-एल मुकाबले में इंग्लैंड ने दमदार प्रदर्शन करते हुए क्रोएशिया को 4-2 से शिकस्त दी। डलास स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने दो गोल दागे, जबकि जूड बेलिंघम और मार्कस रैशफोर्ड ने भी गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। दूसरी ओर, क्रोएशिया के लिए मार्टिन बातुरिना और पीटर मूसा ने गोल किए, लेकिन उनकी मेहनत टीम को हार से नहीं बचा सकी।

केन ने दिलाई शुरुआती बढ़त
इंग्लैंड ने मैच की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की और 12वें मिनट में कप्तान हैरी केन ने पेनल्टी को गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। शुरुआती बढ़त के बाद इंग्लैंड ने खेल पर नियंत्रण बनाए रखा और लगातार क्रोएशियाई डिफेंस पर दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रोएशिया की वापसी, फिर केन का दूसरा गोल
पहले हाफ के 36वें मिनट में क्रोएशिया ने शानदार वापसी की। मार्टिन बातुरिना ने बेहतरीन गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। हालांकि, इंग्लैंड ने जल्द ही जवाब दिया और 42वें मिनट में हैरी केन ने अपना दूसरा गोल कर टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। जब लग रहा था कि इंग्लैंड बढ़त के साथ ब्रेक में जाएगा, तभी अतिरिक्त समय में क्रोएशिया ने पलटवार किया। 45+5वें मिनट में पीटर मूसा ने गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। इसी स्कोर के साथ दोनों टीमें हाफ-टाइम तक पहुंचीं।
विज्ञापन

बेलिंघम ने दूसरे हाफ में बदला मैच का रुख
दूसरे हाफ की शुरुआत होते ही इंग्लैंड ने फिर आक्रमण तेज कर दिया। 47वें मिनट में जूड बेलिंघम ने शानदार गोल करते हुए इंग्लैंड को 3-2 की बढ़त दिला दी। इस गोल के बाद क्रोएशिया बराबरी की तलाश में जुटा रहा, लेकिन इंग्लैंड का डिफेंस मजबूती से डटा रहा।

रैशफोर्ड ने लगाई जीत पर मुहर
मैच के अंतिम चरण में क्रोएशिया ने वापसी की कोशिश की, लेकिन 85वें मिनट में मार्कस रैशफोर्ड ने गोल दागकर इंग्लैंड की बढ़त 4-2 कर दी। इसके बाद क्रोएशिया वापसी नहीं कर सका और इंग्लैंड ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने ग्रुप-एल में महत्वपूर्ण तीन अंक हासिल किए, जबकि क्रोएशिया को टूर्नामेंट में झटका लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed