फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2026 Prize Money Explained: How Much Will the Champions, Runners-up and Every Team Earn?

FIFA World Cup 2026 Prize Money: विजेता और उपविजेता को मिलेंगे कितने रुपये? इंग्लैंड-फ्रांस ने भी कमाए करोड़ों

Sun, 19 Jul 2026 10:52 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 19 Jul 2026 10:52 AM IST
सार

फीफा वर्ल्ड कप 2026 सिर्फ प्रतिष्ठा की नहीं, रिकॉर्ड इनामी राशि की भी जंग है। इस बार चैंपियन टीम को इतिहास की सबसे बड़ी पुरस्कार राशि मिलेगी, जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाला इंग्लैंड भी करोड़ों रुपये लेकर घर लौटेगा। जानिए किस टीम को कितनी रकम मिलेगी।

विज्ञापन
FIFA World Cup 2026 Prize Money Explained: How Much Will the Champions, Runners-up and Every Team Earn?
फीफा विश्वकप 2026 - फोटो : FIFA.COM

विस्तार

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा, लेकिन यह मुकाबला सिर्फ विश्व चैंपियन बनने के लिए नहीं होगा। ट्रॉफी जीतने वाली टीम पर रिकॉर्ड इनामी राशि की भी बरसात होगी। 48 टीमों वाले पहले विश्व कप के साथ फीफा ने पुरस्कार राशि में भी बड़ा इजाफा किया है। इस बार कुल 87.1 करोड़ डॉलर (871 मिलियन डॉलर) की पुरस्कार राशि बांटी जाएगी, जो 2022 विश्व कप की तुलना में करीब 65 प्रतिशत अधिक है। वहीं, तीसरे स्थान के मुकाबले में फ्रांस को 6-4 से हराने वाली इंग्लैंड की टीम भी कांस्य पदक के साथ करोड़ों रुपये की इनामी राशि लेकर स्वदेश लौटेगी।

विज्ञापन

FIFA World Cup 2026 Prize Money Explained: How Much Will the Champions, Runners-up and Every Team Earn?
स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल - फोटो : FIFA.COM

विश्व विजेता को कितनी मिलेगी इनामी राशि?
फीफा वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली टीम को 5 करोड़ डॉलर (50 मिलियन डॉलर) यानी 481 करोड़ रुपये की प्रदर्शन आधारित पुरस्कार राशि मिलेगी। इसके अलावा प्रत्येक टीम को टूर्नामेंट में क्वालिफाई करने और तैयारियों के लिए पहले से मिलने वाली राशि भी जोड़ दी जाए तो चैंपियन टीम की कुल कमाई 6 करोड़ डॉलर (60 मिलियन डॉलर) से अधिक यानी करीब 578 करोड़ रुपये हो जाएगी। यह राशि 2022 में अर्जेंटीना को विश्व कप जीतने पर मिली पुरस्कार राशि से 80 लाख डॉलर यानी 77 करोड़ रुपये अधिक है और विश्व कप इतिहास में सबसे बड़ा इजाफा माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

FIFA World Cup 2026 Prize Money Explained: How Much Will the Champions, Runners-up and Every Team Earn?
गियानी इनफैनटिनो - फोटो : Twitter

कुल पुरस्कार राशि में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
इस बार फीफा कुल 871 मिलियन डॉलर यानी 8386 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वितरित करेगा, जबकि कतर विश्व कप 2022 में यह आंकड़ा 440 मिलियन डॉलर यानी 4236 करोड़ रुपये था। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 48 टीमों को परिणाम से इतर 12.5 मिलियन डॉलर यानी 120 करोड़ रुपये की न्यूनतम राशि सुनिश्चित की गई। इसमें 10 मिलियन डॉलर यानी 96 करोड़ रुपये क्वालिफिकेशन फीस और 2.5 मिलियन डॉलर यानी 24 करोड़ रुपये तैयारी खर्च शामिल हैं। इसके बाद टीम जितना आगे बढ़ती गई, उसकी पुरस्कार राशि उतनी ही बढ़ती गई।

विज्ञापन

FIFA World Cup 2026 Prize Money Explained: How Much Will the Champions, Runners-up and Every Team Earn?
इंग्लैंड - फोटो : IANS/AP

इंग्लैंड ने कांस्य पदक के साथ कमाए 29 मिलियन डॉलर
तीसरे स्थान के मुकाबले में इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। इस जीत के साथ इंग्लैंड को 29 मिलियन डॉलर 279 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी, जबकि चौथे स्थान पर रहने वाली फ्रांस की टीम को 27 मिलियन डॉलर यानी 260 करोड़ रुपये मिलेंगे। यानी कांस्य पदक जीतने पर इंग्लैंड को फ्रांस से करीब 19 करोड़ रुपये ज्यादा मिले हैं।

FIFA World Cup 2026 Prize Money Explained: How Much Will the Champions, Runners-up and Every Team Earn?
यमाल और मेसी - फोटो : FIFA

फाइनल में दांव पर करोड़ों रुपये
रविवार को होने वाले फाइनल में स्पेन और अर्जेंटीना में से जो टीम जीतेगी, उसे 481 करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि उपविजेता टीम को 33 मिलियन डॉलर यानी 318 करोड़ रुपये से संतोष करना होगा। यानी ट्रॉफी के साथ विजेता टीम को उपविजेता की तुलना में करीब 163 करोड़ रुपये अधिक मिलेंगे।

विश्व कप 2026: किस टीम को कितनी पुरस्कार राशि?

स्थान पुरस्कार राशि
(करोड़ रुपये)
चैंपियन 481
उपविजेता 318
तीसरा स्थान (इंग्लैंड) 279
चौथा स्थान (फ्रांस) 260
क्वार्टर फाइनल (5-8) 183
प्री-क्वार्टर फाइनल (9-16) 144
राउंड ऑफ-32 (17-32) 106
ग्रुप स्टेज (33-48) 87

नोट: इसके अलावा टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी 48 टीमों को 15 लाख डॉलर तैयारी खर्च के रूप में भी दिए गए।
 

FIFA World Cup 2026 Prize Money Explained: How Much Will the Champions, Runners-up and Every Team Earn?
मेसी और यमाल - फोटो : Instagram
48 टीमों के विस्तार से बढ़ी कमाई
 
  • 2026 विश्व कप पहली बार 48 टीमों के साथ आयोजित किया गया। टीमों की संख्या बढ़ने से मैचों की संख्या, प्रसारण अधिकारों और प्रायोजकों से होने वाली आय में भी भारी बढ़ोतरी हुई। इसी वजह से फीफा ने इतिहास की सबसे बड़ी पुरस्कार राशि घोषित की।
  • इस बार खास बात यह रही कि ग्रुप चरण में बाहर होने वाली टीमों को भी इतनी राशि मिली, जो कई पुराने विश्व कप संस्करणों में चैंपियन टीमों को मिलने वाली इनामी रकम के बराबर या उससे अधिक रही है।
  • अब सभी की निगाहें स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाले फाइनल पर हैं। जहां एक ओर विश्व फुटबॉल का नया चैंपियन तय होगा, वहीं विजेता टीम रिकॉर्ड 481 करोड़ रुपये की इनामी राशि के साथ इतिहास भी रचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed