फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lamine Yamal vs Lionel Messi Net Worth Comparison Before FIFA World Cup 2026 Final

FIFA World Cup Final: 19 साल के यमाल या 39 के मेसी, किसकी दौलत ज्यादा? जानिए दोनों की नेटवर्थ में कितना अंतर

Sun, 19 Jul 2026 11:06 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 19 Jul 2026 11:06 AM IST
सार

स्पेन और अर्जेंटीना के बीच विश्व कप फाइनल सिर्फ दो टीमों की टक्कर नहीं, बल्कि दो पीढ़ियों का मुकाबला भी है। एक ओर 19 वर्षीय लामिन यमाल हैं, जिन्होंने कम उम्र में करोड़ों की कमाई शुरू कर दी है, जबकि दूसरी ओर लियोनल मेसी हैं, जिनकी संपत्ति अरबों डॉलर तक पहुंच चुकी है।

विज्ञापन
Lamine Yamal vs Lionel Messi Net Worth Comparison Before FIFA World Cup 2026 Final
यमाल और मेसी - फोटो : FIFA

विस्तार

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में रविवार को स्पेन के 19 वर्षीय स्टार लामिन यमाल और अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनल मेसी आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला सिर्फ दो पीढ़ियों की फुटबॉल प्रतिभा का नहीं, बल्कि कमाई और ब्रांड वैल्यू के लिहाज से भी चर्चा का विषय बना हुआ है। एक ओर मेसी हैं, जिन्होंने दो दशक से ज्यादा के करियर में अरबों डॉलर की संपत्ति बनाई है, जबकि दूसरी ओर यमाल हैं, जिन्होंने किशोर उम्र में ही दुनिया के सबसे महंगे युवा खिलाड़ियों में जगह बना ली है।

विज्ञापन

लामिन यमाल ने कम उम्र में बनाई करोड़ों की संपत्ति
 

  • सेलिब्रिटी नेटवर्थ के अनुसार, स्पेनिश विंगर लामिन यमाल की अनुमानित कुल संपत्ति करीब 15 मिलियन डॉलर यानी 144 करोड़ रुपये है।
  • 2025 में बार्सिलोना ने यमाल के साथ 2031 तक का नया अनुबंध किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डील के तहत उन्हें हर साल करीब 33 मिलियन डॉलर यानी 317 करोड़ रुपये मिलते हैं।
  • यही वजह है कि वह कम उम्र में ही ला लीगा के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं।
  • बार्सिलोना ने उनके अनुबंध में 100 करोड़ यूरो का रिलीज क्लॉज भी रखा है, जो क्लब का उन पर भरोसा दिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रांड एंडोर्समेंट से भी हो रही तगड़ी कमाई
यमाल की कमाई सिर्फ क्लब फुटबॉल तक सीमित नहीं है।
 

  • 2024 में उन्होंने नाइकी छोड़कर एडिडास के साथ 10 साल की बड़ी डील की, जिसकी अनुमानित कीमत 3.4 करोड़ डॉलर बताई जाती है।
  • वह स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो के ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर भी हैं।
  • इसके अलावा फुटबॉल वीडियो गेम ई-फुटबॉल के लिए कोनामी के साथ भी उनका बड़ा करार है।


इन एंडोर्समेंट्स की बदौलत उनकी सालाना कमाई लगातार बढ़ रही है।

विज्ञापन

मेसी की संपत्ति अरबों डॉलर में
 

  • दूसरी ओर अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी की संपत्ति एक अलग ही स्तर पर है।
  • फोर्ब्स के अनुसार, मेसी की अनुमानित नेटवर्थ करीब 1.1 अरब डॉलर (1.1 बिलियन डॉलर) है, जिससे वह दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों में शामिल हैं।
  • मेसी फिलहाल इंटर मियामी के लिए खेलते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेतन, कमर्शियल एग्रीमेंट और रेवेन्यू शेयरिंग समेत उनका सालाना पैकेज 7 से 8 करोड़ डॉलर के बीच है।

मैदान के बाहर भी कमाई का बड़ा जरिया
 

  • मेसी को हर साल विज्ञापनों और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी लगभग 7 करोड़ डॉलर की आय होती है। वह एडिडास, मास्टरकार्ड, लेज और मिशेलॉब अल्ट्रा जैसे वैश्विक ब्रांड्स से जुड़े हुए हैं।
  • अपने पेशेवर करियर में मेसी टैक्स से पहले 1.8 अरब डॉलर से ज्यादा की कमाई कर चुके हैं। इसके अलावा उनके पास मियामी, बार्सिलोना और अर्जेंटीना में लग्जरी घर हैं। होटल और रियल एस्टेट सेक्टर में भी उन्होंने निवेश किया हुआ है।


मेसी बनाम यमाल: नेटवर्थ की तुलना

खिलाड़ी अनुमानित नेटवर्थ
लियोनल मेसी 1.1 अरब डॉलर
लामिन यमाल 1.5 करोड़ डॉलर

अनुभव बनाम भविष्य की जंग
कमाई के आंकड़ों में मेसी और यमाल के बीच बड़ा अंतर जरूर है, लेकिन इसका कारण दोनों के करियर का अलग-अलग पड़ाव है। मेसी ने दो दशक से अधिक समय तक फुटबॉल पर राज करते हुए अपना साम्राज्य बनाया है, जबकि यमाल का करियर अभी शुरुआती दौर में है और वह पहले ही यूरोप के सबसे चर्चित युवा सितारों में शामिल हो चुके हैं। अब दुनिया की नजरें विश्व कप फाइनल पर हैं, जहां एक ओर 39 वर्षीय मेसी अपने शानदार करियर में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ना चाहेंगे, वहीं 19 वर्षीय यमाल के पास पहली बार विश्व फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर इतिहास रचने का मौका होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed