सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Gulveer Singh Breaks 5000m National Record Again with Silver at LA Track Fest

Gulveer Singh: राष्ट्रमंडल खेलों से पहले गुलवीर सिंह क्यों सुर्खियों में? तोड़ा 5000 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिलिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 24 May 2026 01:38 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने लॉस एंजेलिस ट्रैक फेस्ट में 5000 मीटर दौड़ 13:03.93 में पूरी कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया और रजत पदक जीता। उन्होंने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ा और भारतीय लंबी दूरी की दौड़ में नया इतिहास रच दिया।

Gulveer Singh Breaks 5000m National Record Again with Silver at LA Track Fest
गुलवीर सिंह - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

भारत के स्टार लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रच दिया है। लॉस एंजेलिस में आयोजित एलए ट्रैक फेस्टिवल में गुलवीर ने पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतने के साथ अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। गुलवीर ने 13 मिनट 03.93 सेकेंड का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा में इरीट्रिया के हबतोम सैमुअल ने 12:57.22 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। भारतीय धावक ने अपने पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड 13:11.82 को पीछे छोड़ दिया, जो उन्होंने सितंबर 2024 में जापान में बनाया था।
Trending Videos

भारतीय सेना ने दी बधाई
गुलवीर सिंह की इस उपलब्धि पर भारतीय सेना ने भी गर्व जताया। इंडियन आर्मी स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'भारतीय सेना के खिलाड़ी ने एक बार फिर वैश्विक मंच पर शानदार प्रदर्शन किया है। नायब सूबेदार गुलवीर सिंह ने लॉस एंजेलिस ट्रैक फेस्ट में पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतते हुए 13:03.93 का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा और भारतीय लंबी दूरी की दौड़ को नई पहचान दी है।' पोस्ट में आगे कहा गया, 'गुलवीर अनुशासन, मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ भारतीय एथलेटिक्स को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं। आगामी खेल सत्र के लिए उन्हें शुभकामनाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय एथलेटिक्स के नए सितारे
गुलवीर सिंह फिलहाल अमेरिका के कोलोराडो स्प्रिंग्स में ट्रेनिंग कर रहे हैं। वह 3000 मीटर से लेकर 25 किलोमीटर रोड रेस तक कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। उनके नाम 3000 मीटर, 5000 मीटर और 10000 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज हैं। इसके अलावा वह 5000 मीटर और 10000 मीटर में मौजूदा एशियाई चैंपियन भी हैं। 2025 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने 5000 और 10000 मीटर दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।
विज्ञापन

इस साल लगातार शानदार प्रदर्शन
यह 2026 में गुलवीर का चौथा बड़ा मुकाबला था। उन्होंने साल की शुरुआत जनवरी में वर्ल्ड क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप से की, जहां वह सीनियर पुरुष वर्ग में 40वें स्थान पर रहे। फरवरी में अमेरिका के विंस्टन-सेलम में आयोजित साउंड रनिंग इनवाइट में उन्होंने 5000 मीटर शॉर्ट ट्रैक में तीसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद मार्च में न्यूयॉर्क हाफ मैराथन में उन्होंने 59 मिनट 42 सेकेंड का समय निकालकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया और एक घंटे से कम समय में हाफ मैराथन पूरी करने वाले पहले भारतीय बने। इससे पहले भारत का रिकॉर्ड अविनाश साबले के नाम था, जिन्होंने 2020 दिल्ली हाफ मैराथन में 1:00:30 का समय निकाला था।

कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स पर नजर
गुलवीर सिंह अब जुलाई में होने वाले ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स और सितंबर में एशियन गेम्स में पदक जीतने पर नजर बनाए हुए हैं। लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद उनसे देश को बड़ी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed