गोलमाल अगेन (Golmaal Again) एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है जिसका निर्देशन और सह-निर्माता रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) द्वारा किया गया है।
इस फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn), परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra), तब्बू (Tabu), अर्शद वारसी (Arshad Warsi), तुषार कपूर (Tusshar Kapoor), श्रेयस तलपदे (Shreyas Talpade), कुणाल खेमू (Kunal Khemu), प्रकाश राज (Prakash Raj) और नील नितिन मुकेश (Neil Nitin Mukesh) मुख्य किरदार होंगे।
गोलमाल अगेन गोलमाल फिल्म फ्रैंचाइज की चौथी फिल्म है और शेट्टी के साथ देवगन की दसवीं फिल्म है। यह फिल्म 20 अक्टूबर 2017 को दुनिया भर में रिलीज होगी।
फिल्म दिवाली पर रिलीज हो रही है। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के मोशन पोस्टर में कहा गया था 'इस दिवाली लॉजिक नहीं सिर्फ मैजिक'।आपको बता दें फिल्म में अजय देवगन पहली बार परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आने वाले हैं।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।