फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lenovo ने भारत में लॉन्च किए तीन नए स्मार्टफोन, मिलेगा 48 मेगापिक्सल का कैमरा

Thu, 05 Sep 2019 02:49 PM IST
प्रदीप पांडे प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडा
प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडा Published by: प्रदीप पांडे Updated Thu, 05 Sep 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
Lenovo Z6 Pro Lenovo A6 Note Lenovo K10 Note launched in India know price and specifications
Lenovo Z6 Pro, K10 Note, A6 Note - फोटो : TWITTER

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लेनोवो ने एक लंबे समय बाद भारत में वापसी करते हुए तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जिनमें Lenovo Z6 Pro, Lenovo A6 Note और Lenovo K10 Note शामिल हैं। इनमें से Z6 Pro एक फ्लैगशिप फोन है जिसमें स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है। आइए जानते हैं सभी फोन के बारे में...

Lenovo Z6 Pro Lenovo A6 Note Lenovo K10 Note launched in India know price and specifications
Lenovo Z6 Pro - फोटो : social media

Lenovo Z6 Pro की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6.39 इंच की एमोलेड डिस्प्ले, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक दिया गया है। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 640 GPU, 8GB और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। फोन में कूलिंग सिस्टम भी है।

 

Lenovo Z6 Pro Lenovo A6 Note Lenovo K10 Note launched in India know price and specifications
Lenovo Z6 Pro - फोटो : TWITTER

Lenovo Z6 Pro का कैमरा
इस फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का, दूसरा 16 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, तीसरा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही नाइट सीन, सुपर मैक्रो, सुपर वाइड एंगल, सुपर बॉडी और डुअल सिन जैसे मोड्स मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lenovo Z6 Pro Lenovo A6 Note Lenovo K10 Note launched in India know price and specifications
Lenovo Z6 Pro - फोटो : TWITTER

Lenovo Z6 Pro की कनेक्टिविटी
इस फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी, डॉल्बी एटम ऑडियो और 4000mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्चिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ 27वॉट का चार्जर भी मिलेगा।

विज्ञापन
Lenovo Z6 Pro Lenovo A6 Note Lenovo K10 Note launched in India know price and specifications
Lenovo Z6 Pro - फोटो : TWITTER

Lenovo Z6 Pro की कीमत और लॉन्चिंग ऑफर्स
फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 33,999 रुपये है। इस फोन की बिक्री 11 सितंबर से फ्लिपकार्ट से होगी और यह फोन ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन के साथ जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक मिल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed