{"_id":"62c50afc2ee2e86d250c8dff","slug":"airtel-launched-four-new-monthly-prepaid-plan-with-price-starts-from-rs-109-all-details-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: Airtel ने लॉन्च किए चार सस्ते मासिक प्लान, शुरुआती कीमत 109 रुपये","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
खुशखबरी: Airtel ने लॉन्च किए चार सस्ते मासिक प्लान, शुरुआती कीमत 109 रुपये
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रदीप पाण्डेय
Updated Wed, 06 Jul 2022 10:02 AM IST
सार
एयरटेल ने दो नए और सस्ते प्री-पेड प्लान लॉन्च किए हैं। Airtel के इन दोनों प्लान के बारे में सबसे पहले टेलीकॉमटॉक ने जानकारी दी है।
विज्ञापन
1 of 5
airtel offers
- फोटो : amarujala
Link Copied
यदि आप भी Airtel के ग्राहक हैं और किसी ऐसे प्री-पेड प्लान की तलाश में हैं जिसके साथ एक महीने की वैधता मिल रही है और उसकी कीमत भी कम हो तो आपके लिए खुशखबरी है। एयरटेल ने चार नए और सस्ते प्री-पेड प्लान लॉन्च किए हैं। Airtel के इन दोनों प्लान के बारे में सबसे पहले टेलीकॉमटॉक ने जानकारी दी है। Airtel के इन चारों प्लान की कीमतें क्रमशः 109 रुपये, 111 रुपये, 128 रुपये और 131 रुपये हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...
Trending Videos
2 of 5
airtel 109
- फोटो : airtel
Airtel के 109 रुपये वाले प्लान के फायदे
इस लिस्ट के सबसे सस्ते यानी 109 रुपये वाले एयरटेल के प्लान की बात करें तो इसमें 200एमबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान के तहत लोकल और एसटीडी कॉल 2.5 पैसे प्रति मिनट की दर से की जा सकेंगी। इस प्लान में 99 रुपये का टॉकटाइम भी मिलेगा। इस प्लान की वैधता 30 दिनों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Airtel के 111 रुपये वाले प्लान के फायदे
3 of 5
airtel 111
- फोटो : airtel
Airtel के 111 रुपये वाले प्लान के फायदे
अब 111 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें भी आपको वही सभी सुविधाएं मिलेंगी जो 109 रुपये वाले प्लान में मिलती हैं लेकिन इस प्लान के साथ आपको पूरे एक महीने की वैधता मिलेगी यानी यदि आप 1 अगस्त को रिचार्ज कराते हैं तो आपकी वैलिडिटी 1 सितंबर तक की होगी। इस प्लान में भी लोकल और एसटीडी कॉल 2.5 पैसे प्रति मिनट की दर से की जा सकेंगी। इस प्लान में 99 रुपये का टॉकटाइम भी मिलेगा।
4 of 5
airtel 128
- फोटो : airtel
Airtel के 128 रुपये वाले प्लान के फायदे
Airtel के 128 रुपये वाले प्री-पेड प्लान में भी 30 दिनों की वैधता मिलेगी। इस प्लान में कोई टॉकटाइम नहीं मिलेगा। इस प्लान के तहत लोकल और एसटीडी कॉल 2.5 पैसे प्रति मिनट की दर से किए जा सकेंगे। इस प्लान में डाटा 50 पैसे प्रति एमबी की दर से मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 5
airtel 131
- फोटो : airtel
Airtel के 131 रुपये वाले प्लान के फायदे
Airtel के 131 रुपये वाले प्री-पेड प्लान में भी एक महीने की वैधता मिलेगी। इस प्लान में कोई टॉकटाइम नहीं मिलेगा। इस प्लान के तहत लोकल और एसटीडी कॉल 2.5 पैसे प्रति मिनट की दर से किए जा सकेंगे। इस प्लान में डाटा 50 पैसे प्रति एमबी की दर से मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।