सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   bill gates will not deliver keynote ai summit ankur vora gates foundation india

एआई समिट में बिल गेट्स का भाषण रद्द: अब अंकुर वोरा करेंगे संबोधित, गेट्स फाउंडेशन ने दी जानकारी

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 19 Feb 2026 09:11 AM IST
विज्ञापन
सार

AI Impact Summit Bill Gates: एआई समिट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। बिल गेट्स अब इस कार्यक्रम में कीनोट भाषण नहीं देंगे। गेट्स फाउंडेशन ने स्पष्ट किया है कि समिट की प्राथमिकताओं पर ध्यान बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। उनकी जगह अंकुर वोरा संबोधित करेंगे।

bill gates will not deliver keynote ai summit ankur vora gates foundation india
गेट्स फाउंडेशन ने जारी किया ताजा बयान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एआई समिट में बिल गेट्स के शामिल होने को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। गेट्स फाउंडेशन ने बताया है कि बिल गेट्स अब इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। यह जानकारी गेट्स फाउंडेशन की भारत इकाई की ओर से साझा की गई। बयान में कहा गया कि सावधानीपूर्वक विचार के बाद यह निर्णय लिया गया है, ताकि समिट की मुख्य प्राथमिकताओं पर पूरा ध्यान केंद्रित रखा जा सके।

Trending Videos

गेट्स की जगह अंकुर वोरा करेंगे संबोधन
हालांकि, गेट्स फाउंडेशन की भागीदारी कार्यक्रम में जारी रहेगी। फाउंडेशन की ओर से अफ्रीका और भारत कार्यालयों के अध्यक्ष अंकुर वोरा आज बाद में समिट को संबोधित करेंगे। फाउंडेशन ने यह भी स्पष्ट किया कि यह बदलाव कार्यक्रम की दिशा और प्राथमिक एजेंडा को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 



एआई समिट में वैश्विक स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े मुद्दों, नवाचार और साझेदारियों पर चर्चा हो रही है। ऐसे में बिल गेट्स की अनुपस्थिति को लेकर पहले अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन फाउंडेशन के आधिकारिक बयान के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है। अब सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि अंकुर वोरा अपने संबोधन में AI और वैश्विक विकास से जुड़े किन मुद्दों को प्रमुखता देते हैं।

गेट्स के शामिल होने को लेकर था संशय
16 फरवरी से शुरू हुए AI इम्पैक्ट समिट में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स की भागीदारी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। समिट की आधिकारिक वेबसाइट पर गेट्स का नाम प्रमुख वक्ताओं की सूची में शामिल था। लेकिन मंगलवार सुबह अचानक उनका नाम लिस्ट से हटा दिया गया, जिसके बाद अटकलें लगाई जा रहीं थी कि गेट्स समिट में शामिल नहीं होंगे।

विवादों के बीच गेट्स फाउंडेशन ने मंगलवार को एक एक्स पोस्ट के जरिए बिल गेट्स के आने की पुष्टि की थी। इसमें कहा गया था कि वे समिट में शामिल होंगे और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपना मुख्य भाषण भी देंगे। फाउंडेशन ने कहा कि उनकी भागीदारी में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

बिल गेट्स तय शेड्यूल के मुताबिक 19 फरवरी को अपना मुख्य भाषण देने वाले थे। शेड्यूल के अनुसार, उन्हें 19 फरवरी को सुबह 11:50 बजे 12 मिनट का समय आवंटित किया गया था।

बिल गेट्स पर अश्विनी वैष्णव का बयान
समिट का नेतृत्व कर रहे केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिल गेट्स के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने सीधा जवाब देने के बजाय इसे 'व्यक्तिगत पसंद' बताया। उन्होंने कहा, "मैं यह भूल गया हूं कि कौन आ रहा है और कौन नहीं। यह लोगों की निजी पसंद है और मुझे इस पर टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है।"

चर्चा है कि बिल गेट्स का नाम जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में आने के कारण सरकारी हलकों में थोड़ी हिचकिचाहट है। हालांकि, गेट्स पर किसी गलत काम का आरोप नहीं लगा है, लेकिन अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी रिकॉर्ड्स में कुछ पुराने दावों का जिक्र है, जिन्हें गेट्स के प्रवक्ता पहले ही पूरी तरह बेतुका करार दे चुके हैं।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिले थे गेट्स
बिल गेट्स सोमवार को भारत पहुंच चुके थे। उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत विजयवाड़ा से की, जहां उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने राज्य सरकार की स्वास्थ्य और तकनीक से जुड़ी पहलों की जमकर तारीफ की। उम्मीद की जा रही थी कि वे समिट में शामिल होने के लिए जल्द ही नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

एआई समिट में 100 से ज्यादा देशों की भागीदारी
एआई इम्पैक्ट समिट का आयोजन 16 से 20 फरवरी के बीच नई दिल्ली में किया जा रहा है। इस समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इसमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा सहित 15-20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और 50 से ज्यादा मंत्री इसमें हिस्सा लेंगे। भारत मंडपम के 70,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में 'एआई इम्पैक्ट एक्सपो' का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 300 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। यहां दर्शक लाइव डेमो के जरिए देख सकेंगे कि एआई असल जिंदगी में कैसे काम करता है। प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन के बाद 17 फरवरी से यह एक्सपो आम लोगों के लिए खोल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed