सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Indian IT Minister Ashwini Vaishnaw Told The Reason Of Absence Of Nvidia CEO Jensen Huang

Nvidia: एआई समिट में क्यों नहीं पहुंचे एनवीडिया सीईओ जेनसन हुआंग? आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताई वजह

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुयश पांडेय Updated Tue, 17 Feb 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
सार

India AI Summit 2026: इंडिया एआई समिट 2026 में एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बन गई। केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि वह निजी कारणों से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके और उनकी जगह कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने प्रतिनिधित्व किया।

Indian IT Minister Ashwini Vaishnaw Told The Reason Of Absence Of Nvidia CEO Jensen Huang
अश्विनी वैष्णव ने एनवीडिया सीईओ जेनसन हुआंग के इंडिया एआई समिट में नहीं पहुंच पाने का कारण बताया (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

नई दिल्ली में हो रहे इंडिया एआई समिट 2026 में देश-विदेश से टेक और अन्य क्षेत्रों के विशेषज्ञ इकट्ठा हुए। हालांकि सबसे खास मेहमान जिसका सबको इंतजार था, एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बन पाए। उनकी गैकमौजूदगी को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। उनके ना आने पर केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सफाई दी। उन्होंने कहा, किसी भी व्यक्ति की भागीदारी एक व्यक्तिगत निर्णय होता है और जेनसन हुआंग ने पहले ही अपनी अनुपस्थिति का कारण स्पष्ट कर दिया था।

Trending Videos

निजी कारणों से नहीं हो पाए शामिल

आईटी मंत्री वैष्णव ने बताया कि एनवीडिया के सीईओ कुछ निजी कारणों से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। जेनसन उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी और अपनी जगह कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी को भेजा। वैष्णव ने कहा कि किसी भी व्यक्ति का किसी कार्यक्रम में शामिल होना या न होना उसका अपना फैसला होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में हो रहे एआई समिट में दुनिया भर के विशेषज्ञ शामिल

आपको बता दें कि इंडिया एआई समिट दुनिया का सबसे बड़ा एआई समिट है। इसमें सरकार के अधिकारी, बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि और टेक जगत के दिग्गज एक जगह इकट्ठा होकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ें अलग-अलग विषयों पर चर्चा कर रहे हैं। इस समिट में एआई में नवाचार, इसका सही इस्तेमाल और रोजमर्रा की जिंदगी में इसके उपयोग जैसे अहम मुद्दों पर बात हो रही है। इस कार्यक्रम में भारत को एआई के विकास और इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कार्यक्रम की कुछ झलकियां 

इंडिया एआई समिट 2026 भारत की राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में हो रहा है। इसका आयोजन 16 से 20 फरवरी 2026 तक रखा गया है। इस कार्यक्रम का थीम 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' थीम पर आधारित है। इसका मतलब है 'सभी का कल्याण, सभी की खुशी'। ये पहली बार है कि ग्लोबल साउथ के किसी देश में एआई समिट हो रहा है। इसके पहले यूनाइटेड किंगडम, दक्षिण कोरिया और फ्रांस में एआई समिट हुए थे। यह किसी विकासशील देश में होने वाला पहला अंतरराष्ट्रीय एआई शिखर सम्मेलन है।

एनवीडिया भारत में कर रही है बड़े निवेश

आईटी मंत्री ने बताया कि एनवीडिया भारत में एआई से जुड़ी जरूरी सुविधाओं और सिस्टम पर बड़ा निवेश करने की तैयारी में है। एनवीडिया भारतीय कंपनियों के साथ मिलकर एआई के कई नए उपयोग और प्रोजेक्ट विकसित कर रही है। उन्होंने कहा कि एनवीडिया सॉफ्टवेयर कंपनियों के साथ मिलकर नए एआई सॉल्यूशंस बनाने में भी मदद कर रही है। इससे भारत में एआई तकनीक का इस्तेमाल और विकास को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

भारत बन रहा है एआई का हॉटस्पॉट

इंडिया एआई इंपैक्ट समिट जैसे आयोजन ये दिखाते हैं कि भारत एआई के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार, उद्योग और टेक कंपनियों के सहयोग से देश में एआई इंफ्रास्ट्रक्चर, नवाचार और निवेश को बढ़ावा मिल रहा है। इससे आने वाले समय में भारत एआई के क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed