{"_id":"5cc93170bdec2207203abae9","slug":"karbonn-mobile-india-quitting-the-mobile-phone-business","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारतीय कंपनी Karbonn Mobiles ने बंद किया अपना मोबाइल बिजनेस","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
भारतीय कंपनी Karbonn Mobiles ने बंद किया अपना मोबाइल बिजनेस
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Wed, 01 May 2019 11:29 AM IST
भारतीय बाजार में चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां पूरी तरह से हावी हो गई हैं और इसका नुकसान भारतीय मोबाइल कंपनियों का उठाना पड़ रहा है। भारतीय मोबाइल निर्माता कंपनी कार्बन मोबाइल्स अपने बिजनेस समेट रही है। इसके लिए कंपनी ने मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स (एमसीए) में आवेदन भी दिया है। कार्बन मोबाइल्स के बंद होने की रिपोर्ट सबसे पहले TeleAnalysis ने दी है।
Trending Videos
2 of 4
karbonn-shutting-down
- फोटो : the mobile indian
कंपनी द्वारा एमसीए में दिया गया आवेदन भी सामने आया है जिसमें ‘कंपनी स्टेटस’ सेक्शन में “under the process of striking off” लिखा है। इससे इस बात की पुष्टि होती है कि कंपनी बंद हो रही है। आवेदन में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का भी नाम है जिनमें सुधीर कुमार हसीजा, पोट्लूरी राजमोहन राव और पंकज जैन नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
karbonn smartphone
बता दें कि कार्बन मोबाइल्स ने साल 2010 के दौर में एंट्री लेवल स्मार्टफोन बाजार में तलहका मचाया था। मोबाइल बिजनेस में कंपनी ने इसी साल 10 साल पूरे किए हैं। कार्बन मोबइल्स की स्थापना साल 2009 में हुई थी। कंपनी फीचर के साथ स्मार्टफोन, टैबलेट और मोबाइल एसेसीरीज भी बनाती थी।
4 of 4
karbonn mobile service centre
देशभर में 1000 से अधिक सर्विस सेंटर्स
कार्बन मोबाइल्स के देशभर में 1000 से अधिक सर्विस सेंटर्स हैं। इसके अलावा कंपनी के पास 85,000 रिटेलर्स का साथ है। भारत के अलावा विदेशों में भी कार्बन मोबाइल्स का बिजनेस था और ब्रिटेन में एंड्रॉयड वन के साथ स्मार्टफोन बेचने वाली पहली कंपनी का खिताब भी कार्बन मोबाइल्स के नाम ही है। वहीं एक समय कार्बन मोबाइल्स को भारत में 77वें सबसे भरोसेमंद ब्रांड का दर्जा मिला था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।