वैसे तो भारत में अब 5जी की टेस्टिंग आखिरी चरण में है और 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी भी हो रही है, लेकिन भारत में 4G आने के बाद से इंटरनेट डाटा की कीमतों में जो भारी कमी हुई थी उसे सदियों तक याद रखा जाएगा, हालांकि अब डाटा की कीमत फिर से अधिक हो गई है। अब हम 3G के मुकाबले बहुत कम कीमत में इंटरनेट डाटा का इस्तेमाल करते हैं। क्या आप जानते हैं कि एक देश ऐसा भी है जहां एक जीबी इंटरनेट डाटा के लिए 3,500 रुपये चुकाने पड़ते हैं। आइए देखते हैं यह लिस्ट और जानते हैं कि डाटा की कीमतों की लिस्ट में भारत कौन से पायदान पर है।
इस देश में 1GB इंटरनेट की कीमत 3500 रुपये, जानिए कहां सबसे सस्ता है डाटा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विशाल मैथिल
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:39 PM IST
सार
दक्षिण अटलांटिक महासागर के ब्रिटिश क्षेत्र में सैंट हेलेना नाम का एक देश है, यहां एक जीबी डाटा की कीमत लगभग 41 डॉलर है। जबकि सबसे कम कीमत इजराइल में है, यहां एक जीबी इंटरनेट डाटा की कीमत मात्र 3 रुपये है।
विज्ञापन