सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   sam altman india ai summit 2026 new jobs prediction

एआई समिट 2026: सैम ऑल्टमैन बोले- भारत AI अपनाने में नंबर-1, आएंगी नई और बेहतर नौकरियां

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 19 Feb 2026 01:21 PM IST
विज्ञापन
सार

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने भारत को एआई अपनाने में दुनिया का अगुआ बताया। उन्होंने कहा कि AI नौकरियों को प्रभावित करेगा, लेकिन इतिहास गवाह है कि तकनीक हमेशा नई और बेहतर अवसर पैदा करती है।

sam altman india ai summit 2026 new jobs prediction
सैम ऑल्टमैन, सीईओ, ओपनएआई - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

नई दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान सैम ऑल्टमैन ने भारत की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि आज भारत सिर्फ AI क्रांति का हिस्सा नहीं है, बल्कि इसे आगे बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में ऑल्टमैन ने कहा कि भारत इस समय AI अपनाने के मामले में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है और आने वाले समय में यह तकनीक का सबसे बड़ा बाजार बन सकता है। उनके मुताबिक, भारतीय टेक इकोसिस्टम में जो काम हो रहा है, वह “अद्भुत” है और वैश्विक स्तर पर नई दिशा तय कर रहा है।
Trending Videos


भारत बनेगा AI का बड़ा प्रभावशाली केंद्र
ऑल्टमैन ने विश्वास जताया कि भविष्य में AI के विकास की दिशा तय करने में भारत का बड़ा प्रभाव होगा। उन्होंने कहा कि यहां की डिजिटल प्रगति और तेज बदलाव उन्हें हर बार हैरान कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि भारत OpenAI के लिए बेहद अहम बाजार बन चुका है। कंपनी का दूसरा सबसे बड़ा यूजर बेस भारत से आता है। इतना ही नहीं, पिछले साल OpenAI ने नई दिल्ली में अपना पहला कार्यालय भी शुरू किया।

AI से जाएंगी नौकरियां?
AI को लेकर सबसे बड़ा सवाल रोजगार पर असर का है। इस पर ऑल्टमैन ने साफ कहा कि AI निश्चित रूप से नौकरी बाजार को प्रभावित करेगा। कुछ काम ऑटोमेट होंगे, लेकिन इंसान की अनुकूलन क्षमता पर उन्हें पूरा भरोसा है।

उन्होंने कहा, “हर तकनीकी बदलाव के साथ नए और अधिक सार्थक काम सामने आए हैं। इस बार भी हमें नई और बेहतर नौकरियां मिलेंगी।”

टाटा ग्रुप और OpenAI की बड़ी साझेदारी
समिट के दौरान टाटा ग्रुप, टाटा कंसल्टेंसी सर्विस और ओपनएआई ने एक बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की। इस सहयोग का उद्देश्य एंटरप्राइज, कंज्यूमर और सामाजिक क्षेत्रों में एआई आधारित नवाचार को बढ़ावा देना है।

इस साझेदारी के तहत:
  • टाटा ग्रुप की कंपनियों में AI आधारित समाधान लागू किए जाएंगे।
  • वैश्विक स्तर पर उद्योगों में AI ट्रांसफॉर्मेशन को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • AI इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा।

इंडस्ट्री-विशेष एजेंटिक एआई समाधान
OpenAI अपने उन्नत Agentic AI समाधान और टीसीएस अपनी इंडस्ट्री विशेषज्ञता के साथ मिलकर अलग-अलग क्षेत्रों के लिए खास AI समाधान तैयार करेंगे। टीसीएस अपने ग्राहकों को OpenAI के एडवांस्ड AI प्लेटफॉर्म को तैनात करने, इंटीग्रेट करने और बड़े स्तर पर लागू करने में मदद करेगा, जिससे कंपनियां तेजी से AI आधारित बदलाव ला सकें।

कुल मिलाकर, AI समिट 2026 में भारत को वैश्विक AI शक्ति के रूप में देखा गया और सैम ऑल्टमैन के बयान ने यह संकेत दिया कि आने वाले वर्षों में देश तकनीकी बदलाव की दिशा तय करने में बड़ी भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed