फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   13 more patients to undergo kidney transplants at SN Medical College in Agra

किडनी मरीजों को बड़ी राहत: एसएन में 13 और रोगियों का होगा ट्रांसप्लांट, अगले महीने आएगी एसजीपीजीआई की टीम

Sun, 30 Aug 2026 11:59 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 30 Aug 2026 11:59 AM IST
सार

किडनी मरीजों के लिए बड़ी राहत है। एसएन मेडिकल काॅलेज में 13 और रोगियों का किडनी ट्रांसप्लांट किया जाएगा। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो गई है।

विज्ञापन
13 more patients to undergo kidney transplants at SN Medical College in Agra
एसएन में किडनी ट्रांसप्लांट के बाद मरीज से मिलती उनकी पत्नी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में किडनी ट्रांसप्लांट होने के बाद मरीजों की संख्या बढ़ गई है। 13 का पंजीकरण हो गया है, इसमें से पांच की चिकित्सकीय जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी हो गई है। सितंबर में एसजीपीजीआई, लखनऊ की टीम आएगी।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि 22 अगस्त को पहला किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। अब पंजीकृत लोगों का चरणबद्ध तरीके से ट्रांसप्लांट कराया जाएगा। पांच मरीज और किडनी दाता की चिकित्सकीय जांच कराई जा चुकी है। कानूनी रूप से अनुमति भी मिल गई है। सितंबर के पहले सप्ताह से मरीजों की केस हिस्ट्री पर एसजीपीजीआई चिकित्सकों के साथ चर्चा होगी। टीम दूसरे चरण में एक या दो मरीजों का किडनी ट्रांसप्लांट कर सकती है। इसके आधार पर ही मरीजों को आइसोलेट चैंबर में भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन


किडनी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अपूर्व जैन ने बताया कि शुरू के 20-25 ऑपरेशन एसजीपीजीआई टीम की निगरानी में होने हैं। इसके बाद एसएन के चिकित्सक ट्रांसप्लांट करने लगेंगे। उधर, किडनी ट्रांसप्लांट कराने वाले सिकंदराराऊ निवासी महेंद्र कुशवाहा की सेहत लगातार ठीक हो रही है। इनकी जांच भी सामान्य आने लगी हैं। यूरिन भी बनने लगा है। किडनी देने वाली इनकी पत्नी मीना कुशवाहा ने भी पति से मुलाकात कराई है। उन्होंने हालचाल जाना है। मरीज की हालत देख चिकित्सकीय टीम भी उत्साहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed