{"_id":"5cf92a06bdec22071b38baac","slug":"15598330889-agra-news49","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेमा मालिनी वापस ले आईं अपनी सहेली रेखा की सांसद निधि, ये होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेमा मालिनी वापस ले आईं अपनी सहेली रेखा की सांसद निधि, ये होंगे विकास कार्य
Fri, 26 Jul 2019 06:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
सांसद हेमा मालिनी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा की पूर्व सांसद रेखा एस गणेशन की निधि मथुरा जनपद को वापस मिल गई है। मथुरा की सांसद हेमामालिनी की पहल पर रेखा की सहमति के बाद केंद्र सरकार ने पूर्व प्रस्तावित 1.25 करोड़ के कार्यों में से 68.52 लाख के कार्यों को मंजूरी देते हुए निधि का पैसा जारी कर दिया है। पूर्व में इस निधि के उपयोग के लिए अधिकारी कार्ययोजना तैयार नहीं कर पाए थे और कई आपत्तियां भी लगा दी थीं। लिहाजा केंद्र सरकार ने इस पर रोक लगा दी थी।
पूर्व राज्यसभा सांसद रेखा एस गणेशन मथुरा की सांसद हेमामालिनी की अच्छी सहेलियों में से एक हैं। हेमामालिनी की पहल पर रेखा ने अपनी निधि से मथुरा में कई प्रोजक्ट के लिए पैसा दिया था। वर्ष 2018 में रेखा ने आरसीए गर्ल्स डिग्री कालेज में विज्ञान प्रयोगशाला, सांसद हेमा के आदर्श गांव रावल में परिषदीय विद्यालयों की बाउंड्रीवॉल, श्रद्धानंद परिषदीय विद्यालय झींगुरपुरा में कक्ष के निर्माण सहित बार एसोसिएशन के लिए सभागार और मांट तहसील परिसर में कक्ष निर्माण के लिए करीब 1.25 करोड़ की धनराशि अपनी निधि से स्वीकृत किए थे।
इस पैसे के उपयोग के लिए प्रशासन को कार्ययोजना तैयार करनी थी। सभी प्रोजेक्ट पर रिपोर्ट तैयार की जानी थी लेकिन अधिकारियों ने समय से रिपोर्ट नहीं बनाई। वहीं, इन प्रोजेक्ट पर कई आपत्तियां भी लगा दी थीं जिससे निधि अनुपयोगी हो गई। जब इसकी जानकारी सांसद हेमामालिनी को लगी तो उन्होंने खासी नाराजगी व्यक्त की। अब उन्होंने दोबारा से प्रयास किए और उस पैसे को मथुरा के लिए रिलीज करा लिया है। 2 जून को केंद्र सरकार ने इन सभी कार्यों को शुरू कराने के लिए अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
यहां खर्च होगी निधि
आरसीए गर्ल्स डिग्री कालेज में विज्ञान प्रयोगशाला पर : 50 लाख
गांव रावल में परिषदीय विद्यालयों की बाउंड्रीवॉल पर : 13.30 लाख
झींगुरपुरा स्थित श्रद्धानंद परिषदीय विद्यालय में कक्ष पर : 5.22 लाख