{"_id":"6a8bce4f0bc2f0953208a90c","slug":"45-quintals-of-steel-stolen-from-agra-metro-site-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो के सामान पर चोरों की नजर: 45 क्विंटल सरिया समेत लाखों का सामान चोरी, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो के सामान पर चोरों की नजर: 45 क्विंटल सरिया समेत लाखों का सामान चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Mon, 24 Aug 2026 10:23 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:23 AM IST
सार
आगरा कॉलेज के पास मेट्रो परियोजना की साइट से 45 क्विंटल सरिया समेत कई सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। काम पूरा होने के बाद 22 अगस्त को सामान यार्ड में वापस ले जाने पहुंचे सुरक्षा कर्मियों को चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
Agra Metro
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के सामने मेट्रो परियोजना की साइट से 45 क्विंटल सरिया समेत कई सामान चोरी हो गया। सुरक्षा संभाल रही बालाजी सिक्योरिटी कंपनी के फील्ड ऑफिसर राजेंद्र प्रसाद तिवारी की तहरीर पर लोहामंडी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
राजेंद्र ने बताया कि आगरा कॉलेज के समीप मेट्रो के पिलर नंबर 188 पर करीब दो माह पहले काम के लिए मटेरियल रखा गया था। काम पूरा होने के बाद बचा सामान यार्ड में वापस रखा जाना था। 22 अगस्त को सामान लेने पहुंचे तो वह गायब मिला।
चोरी हुए सामान में 1.22 एमएम टीएमटी सरिया 16 क्विंटल, 32 एमएम टीएमटी सरिया 29 क्विंटल, एफिडी राइट के चार नग और 100 मीटर फ्लेक्सिबल केबल शामिल हैं। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।