फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra-Mau Travel Gets Easier, Vadodara-Mau Special Train Extended by 9 Trips

रेलवे न्यूज: आगरा से मऊ की राह होगी आसान, वडोदरा-मऊ स्पेशल ट्रेन के 9 फेरे बढ़े; यात्रियों को बड़ी राहत

Sat, 29 Aug 2026 10:40 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 29 Aug 2026 10:40 AM IST
सार

जन्माष्टमी के मद्देनजर रेलवे ने आठ स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई है, जिसमें आगरा से जुड़ी वडोदरा-मऊ साप्ताहिक स्पेशल भी शामिल है। ट्रेन के नौ अतिरिक्त फेरे चलाए जाएंगे, जिससे आगरा से मऊ, वाराणसी, प्रयागराज और वडोदरा जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Agra-Mau Travel Gets Easier, Vadodara-Mau Special Train Extended by 9 Trips
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 जन्माष्टमी के लिए रेलवे ने आठ स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई है। इनमें आगरा से सीधे जुड़ने वाली वडोदरा-मऊ साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन भी शामिल हैं। दोनों ट्रेनों के नौ-नौ फेरे बढ़ाए गए हैं। इससे आगरा के यात्रियों को मऊ, वाराणसी, प्रयागराज और वडोदरा की ओर आने-जाने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन


आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि ट्रेन संख्या 09195 वडोदरा से मऊ के लिए अब 3 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार चलेगी, जबकि 09196 मऊ से वडोदरा के लिए 4 अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार चलेगी। 09195 आगरा कैंट पर सुबह 4:35 बजे पहुंचेगी और 4:40 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन


वापसी में 09196 का आगरा कैंट पहुंचने का समय रात 11:05 बजे और प्रस्थान 11:10 बजे निर्धारित है। आगरा के यात्री इस ट्रेन से फतेहाबाद, बाह, इटावा, प्रयागराज, वाराणसी, मऊ के साथ कोटा, रतलाम और वडोदरा की यात्रा कर सकेंगे। इसके अलावा 09309-09310 इंदौर-हजरत निजामुद्दीन, 09119-09120 प्रतापनगर-लालकुआं और ट्रेन संख्या 09065-09066 सूरत-छपरा स्पेशल के फेरे भी बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed