फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Traffic Month Rally Causes Major Traffic Jam, Commuters Stranded on Key Roads

यातायात माह: ट्रैफिक सुधारने निकली पुलिस की रैली, खुद ही लगा दिया शहर में जाम; सड़कों पर फंसे सैकड़ों वाहन

Tue, 03 Nov 2026 10:26 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 03 Nov 2026 10:26 AM IST
सार

आगरा में यातायात माह के उद्घाटन पर निकाली गई पुलिस की रैली के दौरान पंचकुइयां से एमजी रोड तक ट्रैफिक रोक दिया गया। इससे करीब एक घंटे तक जाम लगा और सैकड़ों राहगीर फंसे रहे। स्कूलों की छुट्टी के बाद सेंट जोंस, लोहामंडी, शाहगंज और हरीपर्वत समेत कई प्रमुख मार्गों पर भी जाम की स्थिति बनी रही। दोपहर दो बजे के बाद लोगों को राहत मिल सकी।
 

विज्ञापन
Agra Traffic Month Rally Causes Major Traffic Jam, Commuters Stranded on Key Roads
ट्रैफिक सुधारने निकली पुलिस की रैली, खुद ही लगा दिया शहर में जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यातायात माह के उद्घाटन पर सोमवार को पुलिस लाइन से निकाली गई रैली वाहनों से जा रहे लोगों के लिए मुसीबत बन गई। ट्रैफिक रोके जाने से पंचकुइयां से एमजी रोड तक भीषण जाम लगा। सैकड़ों की संख्या में राहगीर फंस गए। लोगों ने अन्य रास्तों से वाहन निकाले मगर वहां भी जाम से जूझे।
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक वाहनों की लाइन लगी रही। बाद में स्कूलों की छुट्टी से लोहामंडी, सेंट जोंस चाैराहा, घटिया आजम खां, हरीपर्वत चाैराहे पर भी जाम से जूझना पड़ा। इस दौरान पुलिस के इंतजाम फेल नजर आए। सोमवार को पुलिस लाइन स्थित यातायात पुलिस क्लब से यातायात माह का उद्घाटन किया गया। तकरीबन 11:30 बजे वाहन रैली निकाली गई। वाहनों को पुलिस लाइन से पंचकुइयां लाया गया। रैली सुभाष पार्क तिराहे पर होते हुए एमजी रोड पर आई। नालबंद होते हुए वापस पंचकुइयां आ गई फिर पुलिस लाइन की ओर चली गई।
विज्ञापन


इस बीच ट्रैफिक को पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। एमजी रोड, जीआईसी, शाहगंज बाजार, तहसील तिराहे से वाहन नहीं चलने दिए गए। इससे भीषण जाम लग गया। जीआईसी मैदान पर फंसे लोगों ने राजकीय इंटर काॅलेज, रुई की मंडी होते हुए वाहनों को निकाला। इससे यहां भी फंस गए। एमजी रोड पर भी लाइन लगी। इसी तरह कोठी मीना बाजार मार्ग पर भी एक घंटे तक वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सेंट जोंस पर थाना पुलिस भी सड़क पर उतरी
सेंट जोंस से लोहामंडी और घटिया जाने वाले मार्ग पर दोपहर 12 बजे जाम लगा। दोपहर एक बजे स्कूलों की छुट्टी के बाद वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। हालात बिगड़ने पर यातायात पुलिस के साथ ही थाना हरीपर्वत और लोहामंडी की फोर्स को भी बुला लिया गया। पुलिस ने एक-एक कर वाहनों को निकालना शुरू किया। मगर दोपहर 2 बजे के बाद ही राहत मिल सकी। इसी तरह लोहामंडी, शाहगंज, बोदला, हरीपर्वत, भगवान टाॅकीज पर लोग परेशान रहे।

 पुलिस ने बाजारों में लगाए बैरियर
शहर के प्रमुख बाजार शाहगंज, लोहामंडी, सिंधी बाजार, किनारी बाजार, रावत पाड़ा, सुभाष बाजार में जाम ने लोगों के साथ ही व्यापारियों को भी परेशानी में डाल दिया है। इसको देखते हुए पुलिस ने चार और तीन पहिया वाहनों को रोकने के लिए बैरियर लगाए हैं। इसके बावजूद कई मार्ग पर वाहन फंसने लगे हैं। वाहनों की लंबी लाइन लग रही है।


डीसीपी ट्रैफिक ज्ञानेंद्र ने बताया कि यातायात माह के उद्घाटन पर रैली निकाली गई थी। पंचकुइयां पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ था। पुलिसकर्मियों ने यातायात व्यवस्था को संभाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed