फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University PhD Second Counselling in First Week of October Seats Vacant in 30 Subjects

आगरा विश्वविद्यालय: अक्तूबर के पहले सप्ताह में होगी पीएचडी की दूसरी काउंसिलिंग, अभ्यर्थी जरूर कर लें ये काम

Mon, 28 Sep 2026 09:29 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 28 Sep 2026 09:29 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पीएचडी सत्र 2026-27 की दूसरी काउंसिलिंग अक्तूबर के पहले सप्ताह में होगी, जिसमें पहली काउंसिलिंग के बाद खाली सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। पहली काउंसिलिंग में चयनित 1013 अभ्यर्थियों में अब तक 750 ने फीस जमा की है, जबकि 30 विषयों में सीटें अभी रिक्त हैं।
 

विज्ञापन
Agra University PhD Second Counselling in First Week of October Seats Vacant in 30 Subjects
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पीएचडी सत्र 2026-27 के लिए दूसरी काउंसिलिंग अक्तूबर के पहले सप्ताह में होगी। पहली के बाद विश्वविद्यालय के जिन विषयों में सीटें खाली रह गई हैं। इन्हीं रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए दूसरी काउंसलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने पीएचडी के प्रथम कोर्स वर्क के लिए 49 विषयों में 1013 शोधार्थियों की सूची जारी की थी। पहली काउंसिलिंग में करीब 1150 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 1013 का कोर्स वर्क के लिए चयन किया गया। पीएचडी समन्वयक प्रो. डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि पहली काउंसिलिंग में चयनित शोधार्थियों में से अब तक 750 शोधार्थियों ने फीस जमा कर दी है।
विज्ञापन


चयनित शोधार्थियों में जेआरएफ, नेट और असिस्टेंट प्रोफेसर श्रेणी के 467 अभ्यर्थी भी शामिल हैं। पहली काउंसलिंग के बाद 30 विषयों में सीटें रिक्त हैं। इसके अलावा जिस भी विषय में में सीटें खाली होंगी। उन सीटों को भरने के लिए अक्तूबर के पहले सप्ताह में दूसरी काउंसिलिंग कराई जाएगी। इसमें विषयवार रिक्त सीटों के आधार पर अभ्यर्थियों को प्रवेश का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचडी समन्वयक ने बताया कि सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए कोर्स वर्क की फीस 25 हजार रुपये, जबकि ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए फीस 12,500 रुपये निर्धारित है। दूसरी काउंसिलिंग की तिथि और विषयवार रिक्त सीटों की जानकारी विश्वविद्यालय की ओर से जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed