फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University Update: Exams for 2.5 Lakh Students in November, B.Ed. Re-Exam Results Expected Soon

आगरा विश्वविद्यालय: 2.50 लाख छात्रों की नवंबर में परीक्षा, बीएड का रिजल्ट भी जल्द; जानें फॉर्म की अंतिम तारीख

Fri, 23 Oct 2026 09:41 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 23 Oct 2026 09:41 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं नवंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू होने की तैयारी है, जिनमें चार जिलों के 576 कॉलेजों के करीब 2.50 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। वहीं, बीएड पुन: परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैनिंग जारी है और विश्वविद्यालय के अनुसार, परिणाम नवंबर के दूसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Agra University Update: Exams for 2.5 Lakh Students in November, B.Ed. Re-Exam Results Expected Soon
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत स्नातक और परास्नातक के विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी है। 30 अक्तूबर तक परीक्षा फॉर्म भरे जाएंगे। इसके बाद विलंब शुल्क लगेगा। अगले महीने के मध्य में परीक्षाएं शुरू करा दी जाएंगी।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि एनईपी के तहत स्नातक के बीए, बीएससी, बीकॉम, बीकॉम वोकेशनल की प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर और परास्नातक में एमए, एमएससी, एमकॉम की प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं नवंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू होंगी। इसमें आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी के 576 कॉलेजों के करीब 2.50 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। परीक्षा फॉर्म भरवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


30 अक्तूबर तक सभी कॉलेजों को विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म भरने होंगे। 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ दो नवंबर तक फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा फॉर्म पूरित करने की अंतिम तिथि चार नवंबर है। समर्थ आईडी के माध्यम से समर्थ पोर्टल पर पूरित किए जाएंगे। परीक्षा फॉर्म भर जाने के बाद विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र तैयार किए जाएंगे। इनको विद्यार्थी इनको वेबसाइट से प्रिंट करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीएड पुन: परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैनिंग शुरू
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बीएड पुन: परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित की जाएगी। मूल्यांकन के लिए उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैनिंग कराई जा रही है। अगले महीने में इनका परिणाम जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि बीएड प्रथम वर्ष (बैच 2025-27) और द्वितीय वर्ष (बैच 2024-26) की पुन: परीक्षाएं 10 अक्तूबर से शुरू हुई थीं। इनके लिए आरबीएस कॉलेज, मथुरा का बीएसए कॉलेज, शिकोहाबाद का एसके कॉलेज, फिरोजाबाद का एसआरके कॉलेज और मैनपुरी का कुंवर आरसीएम महाविद्यालय को नोडल केंद्र बनाए हैं। परीक्षाओं के बीच में ही मूल्यांकन की तैयारी की जा रही है। उत्तर पुस्तिकाओं का स्कैनिंग कराई जा रही है। सप्ताहभर में स्कैनिंग पूरी हो जाएगी। इसके बाद मूल्यांकन के लिए कापियां भेज दी जाएंगी। नवंबर के दूसरे सप्ताह में परिणाम जारी हो जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed