{"_id":"6ae97d85fb17060b720659eb","slug":"agra-woman-alleges-dowry-harassment-molestation-and-attempt-to-electrocute-her-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेठ को न आई शर्म: बाथरूम में नहा रही थी विवाहिता, अंदर आ गया पापी...गंदे इरादे न हुए पूरे; तो लगाया करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेठ को न आई शर्म: बाथरूम में नहा रही थी विवाहिता, अंदर आ गया पापी...गंदे इरादे न हुए पूरे; तो लगाया करंट
Tue, 03 Nov 2026 11:51 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:51 AM IST
सार
आगरा में एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर 20 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांगने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शिकायत में जेठ पर छेड़छाड़ और करंट लगाने की कोशिश का आरोप है; पति, ससुर, जेठ और दो ननदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
बाथरूम सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
दहेज में 20 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता ने अपने जेठ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बाथरूम में घुसकर छेड़छाड़ और करंट लगाकर जान से मारने की कोशिश की शिकायत की है। सिकंदरा थाने में विवाहिता की तहरीर पर पति, ससुर, जेठ और दो ननदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
शाहगंज निवासी युवती की शादी दिसंबर, 2025 में सिकंदरा की आवास विकास कॉलोनी में हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी में करीब 25 लाख रुपये खर्च हुए थे। इसके बावजूद ससुराल वाले 20 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांगने लगे। ताने देते हुए कई बार पिटाई की गई। 2 मई 2026 को जेठ बाथरूम में घुस आया और उसने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर धमकाया।
आरोप लगाया कि शिकायत पर ससुराल वालों ने उसके हाथों में बिजली के तार बांधकर करंट लगाया और जान से मारने की धमकी दी। 12 जुलाई को पिटाई कर घर से निकाल दिया गया। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।