Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Census 2027: Fill Self-Enumeration Form Online by 30 November

जनगणना-2027: अब घर बैठे खुद भरें परिवार का ब्योरा, 30 नवंबर तक मौका; जिलाधिकारी ने खुद की स्व-गणना

Tue, 17 Nov 2026 12:01 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 17 Nov 2026 12:01 PM IST
सार

जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत आगरा में स्व-गणना अभियान शुरू हो गया है। लोग 30 नवंबर तक मोबाइल या कंप्यूटर से परिवार के सदस्यों की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। एक दिसंबर से प्रगणक घर-घर जाकर ऑनलाइन भरे गए विवरण का सत्यापन करेंगे। फॉर्म जमा करने पर मिलने वाली एसई आईडी सुरक्षित रखनी होगी।
 

विज्ञापन
Census 2027: Fill Self-Enumeration Form Online by 30 November
जिलाधिकारी ने खुद की स्व-गणना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में जनगणना-2027 के दूसरे चरण यानी स्व-गणना अभियान की शुरुआत हो गई। सोमवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल ने खुद की ऑनलाइन स्व-गणना कर शुभारंभ किया। अभियान के पहले दिन कलेक्ट्रेट समेत सभी तहसीलों, राजस्व न्यायालयों और चकबंदी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी स्व-गणना पूरी की।
विज्ञापन


इस बार डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल करते हुए पहली बार लोगों को घर बैठे ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा दी गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि 16 से 30 नवंबर तक लोग आधिकारिक पोर्टल (se.census.gov.in) के जरिये मोबाइल या कंप्यूटर से परिवार के सभी सदस्यों का ब्योरा ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस ऑनलाइन प्रक्रिया के दौरान 40 सवालों के जवाब देने होंगे। सभी जरूरी जानकारी सबमिट होने के बाद पोर्टल से एक खास सेल्फ एन्यूमरेशन आईडी (एसई आईडी) मिलेगी, जिसे सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। इसके बाद 1 दिसंबर से 4 जनवरी 2027 तक सरकारी प्रगणक घर-घर जाकर इस आईडी के जरिये आपके भरे गए विवरण का मिलान और सत्यापन करेंगे। जो परिवार ऑनलाइन स्व-गणना नहीं कर पाएंगे, उनके यहां प्रगणक खुद जाकर सामान्य प्रक्रिया से जानकारी जुटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed