फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Commercial LPG Price Hits Small Businesses

घरेलू सिलिंडरों की कालाबाजारी:  2792 रुपये में मिल रहा व्यावसायिक सिलिंडर, छोटे व्यापारियों का बिगड़ गया बजट

Thu, 27 Aug 2026 09:56 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 27 Aug 2026 09:56 AM IST
सार

त्योहारी सीजन से पहले 19 किलो के व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर की कीमत 2792 रुपये पहुंचने से हलवाई, रेस्टोरेंट और ठेले वाले परेशान हैं। महंगी कमर्शियल गैस से बचने के लिए घरेलू सिलिंडरों का व्यावसायिक इस्तेमाल और कालाबाजारी बढ़ने लगी है, जिस पर प्रशासन ने कार्रवाई की चेतावनी दी है।
 

विज्ञापन
Commercial LPG Price Hits Small Businesses
एलपीजी सिलिंडर - फोटो : संवाद

विस्तार

त्योहारी सीजन के नजदीक आते ही व्यावसायिक एलपीजी गैस के दाम बढ़ने से घरेलू सिलिंडरों की कालाबाजारी शुरू हो गई है। व्यावसायिक सिलिंडरों के ऊंचे दामों के कारण छोटे कारोबारी 14.2 किलो वाले सस्ते घरेलू गैस सिलिंडरों का अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग करने लगे हैं।
विज्ञापन


शहर में हलवाई, रेस्टोरेंट संचालक और पथ विक्रेता (ठेले-खोमचे वाले) इन दिनों व्यावसायिक एलपीजी गैस की भारी-भरकम कीमतों से बेहाल हैं। बाजार में 19 किलो वाला व्यावसायिक गैस सिलिंडर 2,792 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा, 10 किलो का एफटीएल सिलिंडर 1,578 रुपये और 5 किलो का सिलिंडर 776.50 रुपये में रिफिल हो रहा है।
विज्ञापन


शहर में छोटे हलवाई और पथ विक्रेता (ठेले-खोमचे वाले) इन दिनों व्यावसायिक एलपीजी गैस की कीमतें बढ़ने से बेहाल हैं। बाजार में 19 किलो वाले व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम 2792 रुपये हैं। इसी तरह, 10 किलो का एफटीएल सिलिंडर 1578 रुपये और 5 किलो का 776.50 रुपये में रिफिल हो रहा है। रेस्टोरेंट संचालक मनोज गुप्ता का कहना है कि व्यावसायिक गैस महंगी होने से लागत ज्यादा मुनाफा न के बराबर रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहारों की दस्तक के साथ ही सस्ते घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी तेज हो गई है। लोहामंडी के पथ विक्रेता राजू ने बताया कि 14.2 किलो वाला घरेलू सिलिंडर उपभोक्ताओं को 954.50 रुपये में मिलता है। कमर्शियल गैस के भारी खर्च से बचने और कुछ पैसे बचाने की होड़ में अब इस घरेलू सिलिंडर का धड़ल्ले से व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है।


पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल का कहना है कि यदि कालाबाजारी का खेल ऐसे ही चलता रहा, तो आने वाले दिनों में आम उपभोक्ताओं को गैस की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, एलपीजी डिस्टीब्यूटर्स आगरा संभाग के अध्यक्ष विपुल पुरोहित का कहना है कि व्यावसायिक सिलिंडर महंगा होने से इसकी मांग भी कम है। जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार का कहना है कि गैस सिलिंडर की जांच के लिए टीम गठित की गई हैं। कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed