सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cow attacked old woman stomach got torn Doctor put 30 stitches in agra up news

आगरा: गाय ने 70 साल की वृद्धा को उठाकर पटका, सींग मारकर घसीटते ले गई, फट गया पेट; डॉक्टर ने लगाए 30 टांके

अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 31 Aug 2023 08:39 PM IST
सार

ट्रांस यमुना में इंदिरा ज्योति नगर में एक वृद्ध महिला पर गाय ने हमला बोल दिया। वृद्धा घर के दरवाजे पर खड़ी थीं, तभी गाय ने उन्हें सींग मारे और घसीटती ले गई। इससे उनका पेट फट गया।

विज्ञापन
Cow attacked old woman stomach got torn Doctor put 30 stitches in agra up news
घायल वृद्धा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

आगरा में लावारिस गोवंश के उत्पात से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। बृहस्पतिवार की सुबह इंदिरा ज्योति नगर पर घर के दरवाजे पर खड़ी वृद्धा को गाय ने कई फीट ऊंचा उछाल दिया। इके बाद पेट में सींग मार दिया। आसपास के लोगों ने वृद्धा को इलाज के लिए भर्ती कराया। उनके पेट में 30 टांके आए हैं। हालत गंभीर है।


ज्योति नगर निवासी जितेंद्र शर्मा की मां आशा देवी (70) सुबह करीब 9:30 बजे अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थीं, तभी गाय दौड़ती हुई आई। उसने आशा देवी को सींगों पर उठाकर उछाल दिया। वह काफी दूर जाकर गिरीं। इसके बाद गाय ने उनके पेट में कई बार सींग मारे। उनकी आंतें बाहर निकल गईं। परिजन और आसपास के लोगों ने गाय को भगाया। इसके बाद जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन ने बताया कि चिकित्सकों ने 30 टांके लगाएं हैं। उनका इलाज किया जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि इलाके में निराश्रित जानवरों के कारण लोग परेशान हैं। आए दिन गोवंश लोगों को शिकार बना रहे हैैं। नगर निगम की टीमें इन्हें पकड़ भी नहीं रही हैं। 

ये भी पढ़ें - सगे भाई-बहन का पीसीएस-जे में चयन: एक परिवार में बने चार जज, बड़े भाई भी न्यायाधीश और पिता हुए हैं अभी रिटायर
 

मुगल रोड पर युवक की हुई थी मौत

मुगल रोड पर बेसहारा गोवंश के हमले में 10 दिन पूर्व प्रशांत गुप्ता की मौत हो गई थी। वह साइकिल से सुबह दूध लेने के लिए निकले थे। तभी गोवंश ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद वह कोमा में चले गए थे। इसका वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed