फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dengue and Malaria Cases Rise in Agra Two Children Among Three New Patients

यूपी: आगरा में डेंगू-मलेरिया का हमला, दो बच्चों समेत तीन नए मरीज मिले; इन बातों को रखें विशेष ध्यान

Tue, 03 Nov 2026 12:35 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 03 Nov 2026 12:35 PM IST
सार

आगरा में दो बच्चों समेत तीन नए मरीजों में डेंगू-मलेरिया की पुष्टि हुई है। सभी की हालत ठीक है और घर पर इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में 15 घरों में डेंगू का लार्वा मिला, जिसे नष्ट कराया गया। जिले में अब तक डेंगू के 27 और मलेरिया के 20 मरीज मिल चुके हैं।
 

विज्ञापन
Dengue and Malaria Cases Rise in Agra Two Children Among Three New Patients
सर्वे के दौरान ड्रम में डेंगू का लार्वा मिलने पर पानी को नष्ट करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बाहर का तापमान कम होने से मच्छर घरों में छिप रहे हैं। इनके काटने से डेंगू-मलेरिया के मरीज बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो बच्चों समेत तीन में डेंगू-मलेरिया की पुष्टि हुई है। इनकी हालत गंभीर नहीं है और घर पर ही इलाज चल रहा है। सर्वे में 15 घरों में डेंगू का लार्वा भी मिला है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मलपुरा और चाहरवाटी में दो बच्चों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनकी उम्र छह और आठ साल है। बुखार ठीक नहीं होने और लक्षण प्रतीत होने पर इनके नमूने लेकर लैब में जांच कराई, जहां डेंगू की पुष्टि हुई है। मलेरिया का भी एक मरीज मिला है। घर में एंटी लार्वा छिड़काव कराया गया है।
विज्ञापन


डीएमओ राजेश गुप्ता ने बताया कि टीम ने सर्वे भी किया है, 15 घरों में ड्रम, हौद में भरे पानी में डेंगू का लार्वा मिला है। इनको नष्ट करा दिया है। इस साल डेंगू के 27 और मलेरिया के 20 मरीज हो गए हैं। तीन सक्रिय मरीज हैं, बाकी ठीक हो गए हैं। मच्छर से बचाव के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर रहें, आसपास पानी न भरने दें, पानी को ढक कर रखें और मच्छररोधी साधन अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed