{"_id":"68cfdb12ab815a510f08f183","slug":"district-hospital-doctor-cut-wrong-vein-during-surgery-of-woman-now-punished-for-6-86-lakh-rupee-2025-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जिला अस्पताल के चिकित्सक की ऐसी गलती..ऑपरेशन करते समय काट दी महिला की गलत नस, अब देने होंगे 6.86 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जिला अस्पताल के चिकित्सक की ऐसी गलती..ऑपरेशन करते समय काट दी महिला की गलत नस, अब देने होंगे 6.86 लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 21 Sep 2025 04:32 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के आगरा में जिला अस्पताल के डाॅक्टर को 6.86 लाख रुपये देने का स्थाई लोक अदालत ने आदेश दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि डाॅक्टर ने ऑपरेशन के दाैरान महिला की गलत नस काट दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आगरा में डाॅक्टर ने महिला का ऑपरेशन करते समय गलत नस काट दी। इलाज में लापरवाही बरतने पर पीड़ित ने अदालत में वाद दायर किया। साबित होने पर स्थाई लोक अदालत ने जिला अस्पताल के सर्जन डॉक्टर धर्मवीर सिंह से वादी को 6.86 लाख रुपये दिलाने के आदेश दे दिए।
रुनकता के छह विश्वां जाटव बस्ती निवासी बॉबी सिंह ने जिला अस्पताल के सर्जन डॉक्टर धर्मवीर सिंह व अन्य डॉक्टरों के खिलाफ स्थाई लोक अदालत में वाद दायर कर आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी बबली (31) को पित्त की थैली में परेशानी थी। 7 सितंबर 2021 को उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

10 सितंबर 2021 को डॉक्टर धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में उनकी पत्नी का ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के बाद तबीयत बिगड़ गई। शिकायत पर डॉक्टर ने गलती को स्वीकार किया। बताया कि गलती से नस कटने के कारण परेशानी हो रही है। फिर से ऑपरेशन करने पर सही हो जाएंगी।
ये भी पढ़ें-UP: कूड़ा गाड़ी से टकराते ही आग का गोला बनी कार...तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर; हाईवे पर लगा जाम
ये भी पढ़ें-UP: कूड़ा गाड़ी से टकराते ही आग का गोला बनी कार...तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर; हाईवे पर लगा जाम
डॉक्टर ने 30 हजार रुपये का खर्चा बताकर जयपुर हाउस स्थित एक निजी अस्पताल भेज दिया। अपनी उपस्थिति में महिला का ऑपरेशन करा दिया। 30 हजार के बदले 1 लाख रुपये खर्च हो गए। वहां भी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टर धर्मवीर सिंह ने अपनी गलती छिपाने के लिए खुद 15 हजार रुपये जमा कराकर महिला को दूसरे अस्पताल में भर्ती करा दिया।
ये भी पढ़ें-जनकपुरी महोत्सव: 148 साल में पहली बार...दशरथ बिना हुई माता सीता की विदाई, दो पार्षदों पर अभद्रता का आरोप
ये भी पढ़ें-जनकपुरी महोत्सव: 148 साल में पहली बार...दशरथ बिना हुई माता सीता की विदाई, दो पार्षदों पर अभद्रता का आरोप