{"_id":"6aa8ce4f8349f9dfdb045c09","slug":"dr-vikas-divyakirti-to-interact-with-students-in-agra-today-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं से संवाद: शिक्षाविद डॉ. विकास दिव्यकीर्ति देंगे स्टार्टअप और रोजगार के मंत्र, यहां होगा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं से संवाद: शिक्षाविद डॉ. विकास दिव्यकीर्ति देंगे स्टार्टअप और रोजगार के मंत्र, यहां होगा कार्यक्रम
Tue, 15 Sep 2026 10:19 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 15 Sep 2026 10:19 AM IST
सार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में मंगलवार को यूपी राइज 2026 कार्यक्रम में डॉ. विकास दिव्यकीर्ति युवाओं से संवाद करेंगे। खंदारी स्थित जेपी सभागार में होने वाले कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्टार्टअप, रोजगार और करियर के नए अवसरों की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विद्यार्थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में मंगलवार को युवाओं को स्टार्टअप, रोजगार और करियर के नए अवसरों से जोड़ने की पहल होगी। विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से यूपी राइज 2026 का आयोजन मंगलवार को खंदारी स्थित जेपी सभागार सुबह 11 बजे होगा। कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद्, लेखक और सिविल सेवा मार्गदर्शक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
संवाद, संकल्प, सफलता थीम पर होने वाले आयोजन में विद्यार्थियों को स्टार्टअप फंडिंग, रोजगार, करियर और विशेषज्ञ मार्गदर्शन से जुड़े अवसर एक ही मंच पर मिलेंगे। कार्यक्रम का आयोजन कुलपति प्रो. आशु रानी के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में प्रो. अनिल गुप्ता और डॉ. प्रेरणा मेहता की ओर से किया जा रहा है।
यूपी राइज में विद्यार्थियों के लिए चार प्रमुख जोन बनाए जाएंगे। विद्यार्थी विशेषज्ञों से संवाद कर करियर से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकेंगे। इसमें विद्यार्थी अपने स्टार्टअप आइडिया, नवाचार और उद्यमिता से जुड़े विचार विशेषज्ञों के सामने प्रस्तुत कर मार्ग दर्शन भी ले सकेंगे। प्रवेश के लिए कॉलेज विद्यार्थियों को आईडी कार्ड साथ लाना होगा।