फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Even cricketer Dhruv Jurel lucky charm could not secure win for Indian team in Colombo Test match

कोलंबो टेस्ट: ध्रुव का ‘स्टंप टोटका’ भी नहीं आया काम, जीत से दूर रह गया भारत; श्रीलंका ने ड्रा कराया मैच

Fri, 28 Aug 2026 09:10 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 28 Aug 2026 09:10 PM IST
सार

ध्रुव जुरेल ने जीत की उम्मीद में स्टंप बदलकर शायद किस्मत का रुख बदलने की कोशिश की, लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाते रहे। इस मुकाबले में ध्रुव जुरेल का बल्ला जरूर जमकर बोला। उन्होंने पहली पारी में शानदार 115 रन नाबाद बनाकर भारत के बड़े स्कोर में अहम योगदान दिया।
 

विज्ञापन
Even cricketer Dhruv Jurel lucky charm could not secure win for Indian team in Colombo Test match
ध्रुव जुरेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कोलंबो टेस्ट में भारत की जीत की उम्मीदें जब आखिरी दिन श्रीलंका की मजबूत बल्लेबाजी के सामने अटक गईं, तब आगरा के विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने भी किस्मत आजमाने का अनोखा तरीका अपनाया। जुरेल ने स्टंप्स की अदला-बदली का ‘टोटका’ आजमाया, जिसका वीडियो कैमरे में कैद हो गया। हालांकि स्टंप बदलने के बाद भी नतीजा नहीं बदला और भारत जीत से दूर रह गया।
विज्ञापन


ध्रुव के इस अंदाज ने मैदान के साथ टीवी पर मैच देख रहे क्रिकेट प्रेमियों का भी ध्यान खींचा। विकेट के पीछे लगातार श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर नजर रख रहे जुरेल ने जीत की उम्मीद में स्टंप बदलकर शायद किस्मत का रुख बदलने की कोशिश की, लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाते रहे। इस मुकाबले में ध्रुव जुरेल का बल्ला जरूर जमकर बोला। उन्होंने पहली पारी में शानदार 115 रन नाबाद बनाकर भारत के बड़े स्कोर में अहम योगदान दिया।
विज्ञापन


इसके बाद भारत ने श्रीलंका को फॉलोऑन दिया और जीत की उम्मीदें और मजबूत हुईं, लेकिन दूसरी पारी में श्रीलंकाई बल्लेबाजों के संघर्ष ने भारत की जीत की राह रोक दी। आखिरकार मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। ध्रुव का ‘स्टंप टोटका’ भले ही नतीजा नहीं बदल सका, लेकिन उनका शतक और विकेट के पीछे का यह अनोखा अंदाज कोलंबो टेस्ट की यादगार तस्वीरों में जरूर शामिल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed