फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake Assault Video Linked to BJP Agra Office Goes Viral Cyber Police Register FIR

UP: भाजपा के कार्यालय में कार्यकर्ता की बेरहमी से पिटाई, वायरल वीडियो का सच आया सामने; दर्ज हुआ मुकदमा

Wed, 29 Jul 2026 09:40 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 29 Jul 2026 09:40 AM IST
सार

भाजपा आगरा महानगर कार्यालय में कार्यकर्ता से मारपीट का दावा करने वाला वीडियो फर्जी बताए जाने के बाद पार्टी ने साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Fake Assault Video Linked to BJP Agra Office Goes Viral Cyber Police Register FIR
कार्यकर्ता के साथ मारपीट - फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर

विस्तार

भाजपा आगरा महानगर कार्यालय में एक कार्यकर्ता के साथ मारपीट किए जाने की टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो वायरल किया गया। जानकारी पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने थाना साइबर क्राइम में पोस्ट करने वाले पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


 

राजकुमार गुप्ता ने आरोप लगाया है कि पुष्पराज यादव के एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट और विनोद सिंह की फेसबुक आईडी से एक वीडियो वायरल किया गया। वीडियो को भाजपा आगरा कार्यालय में अनूसूचित जाति के कार्यकर्ता के साथ मारपीट की घटना बताकर प्रसारित किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष का कहना है कि वीडियो आगरा भाजपा कार्यालय का नहीं है और पूरी तरह झूठा और भ्रामक है। वीडियो को पार्टी की छवि धूमिल करने और लोगों को गुमराह करने की मंशा से सोशल मीडिया पर फैलाया गया। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य कुमार ने बताया कि साइबर क्राइम थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed