सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   film star ajay devgan met his fan nahar singh of agra

18 साल बाद पूरा हुआ 'सिंघम' से मिलने का सपना, 'जबरा' फैन से किया ये वादा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 24 Jun 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
film star ajay devgan met his fan nahar singh of agra
फिल्म स्टार अजय के साथ नाहर सिंह
विज्ञापन
फिल्म स्टार के लिए उनके फैन्स में अक्सर दीवानगी देखी जाती है। अपने चहेते फिल्म स्टार से मिलना उनकी ख्वाहिश होती है। इसके लिए चाहे उन्हें कितना भी इंतजार क्यों न करना पड़े।
Trending Videos


आगरा के अछनेरा में रहने वाले नाहर सिंह फिल्म स्टार अजय देवगन के 'जबरा' फैन है। उनसे मिलने की दीवानगी नाहर सिंह पर इस कदर सवार हुई कि वो जी जान से इसी में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय देवगन से मिलने में नाहर को 18 साल लग गए। उनकी यह हसरत गुरुवार को पूरी हो गई। रायबरेली के शिवनगर में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान आखिरकार नाहर की अजय से मुलाकात हो गई।

बार बार देखीं अजय की फिल्में

अछनेरा के गांव सांधन निवासी नाहर सिंह टेलर हैं। उन्होंने 18 साल की उम्र में अजय देवगन की पहली फिल्म 'फूल और कांटे' देखी थी। इस फिल्म को देखने के बाद ही नाहर सिंह की अजय देवगन से मिलने की इच्छा हुई। 

अजय की दीवानगी उन पर इस कदर सवार थी कि उन्होंने अपनी कमाई की सारी रकम देवगन की फिल्में बार-बार देखने में ही लगा दी। सालों पहले नाहर अजय देवगन से मिलने मुंबई भी पहुंचे।

काफी कोशिशों के बावजूद उनकी मुलाकात देवगन से नहीं हो सकी। वो वापस आगरा आ गए, यहां आकर भी अजय देवगन से मिलने का भूत नहीं उतरा। आखिरकार 18 साल उनकी यह गुरुवार को पूरी हुई।

रायबरेली में हुई उनसे मुलाकात

रायबरेली के शिवनगर में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान नाहर सिंह की अजय देवगन से मिले। उनके साथ फोटो भी खिंचवाया। अपने चहेते फिल्म स्टार से मिलने के बाद नाहर सिंह काफी खुश नजर आ रहे थे। 

उनका कहना है कि अजय देवगन ने उनसे भविष्य में आगरा में होने वाली शूटिंग के दौरान व्यक्तिगत रूप से मिलने का वादा किया है। आसपास के गांव के लोग नाहर सिंह को अजय देवगन के दीवाने के रूप में पहचानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed