फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   High Potato Seed Prices Hit Agra Farmers

किसानों को बड़ा झटका: आलू बीज कीमत छूट जाएंगे पसीने, इतना बढ़ गया दाम; खेती करना हुआ मुश्किल

Mon, 19 Oct 2026 10:09 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 19 Oct 2026 10:09 AM IST
सार

आगरा में आलू की कम कीमतों और महंगे सरकारी बीज के कारण किसान नई बुआई के लिए बीज खरीदने से कतरा रहे हैं। हर साल एक हजार से अधिक आवेदन आने वाले उद्यान विभाग में अब तक सिर्फ 172 किसानों ने बुकिंग कराई है और करीब दो हजार क्विंटल बीज बचा है।
 

विज्ञापन
High Potato Seed Prices Hit Agra Farmers
आलू का बीज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आलू की मंदी के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों के लिए नए बीज की आसमान छूती कीमतों ने परेशानी खड़ी कर दी है। वह सामान्य आलू के भाव से सरकारी नए बीज की करीब चार गुना कीमत होने के कारण बीज नहीं खरीद पा रहे हैं। इसलिए अभी तक मात्र 172 किसानों ने बीज खरीदने के लिए उद्यान विभाग में आवेदन किए हैं।
विज्ञापन


जिले में 80 हजार हेक्टेयर में आलू की खेती होती है। इसलिए यहां उद्यान विभाग में हर साल बीज के लिए मारामारी रहती थी। एक हजार से अधिक किसान आवेदन करते थे। सभी को बीज आवंटन भी नहीं हो पाता था। लेकिन इस बार पूरा बीज बिकना ही मुश्किल दिख रहा है। क्योंकि फसल बोआई का समय आ गया है। अभी तक आवेदन के हिसाब से करीब दो हजार क्विंटल शेष बच रहा है। आलू बीज के लिए आवेदन सितंबर में ही शुरू हो गए थे। अभी तक 172 किसानों के आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन


डीएचओ मनोज कुमार ने बताया कि जिले को 4,716 क्विंटल बीज का आवंटन हुआ है। अभी करीब दो हजार क्विंटल बीज बुकिंग के लिए बचा है। किसानों को प्रति क्विंटल एक हजार रुपये का अनुदान भी मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खंदौली के किसान राहुल ने बताया कि इस समय मोटा आलू मात्र 600 से 900 रुपये क्विंटल बिक रहा है। गुल्ला और किर्री की कीमतों में तो कोल्ड का भाड़ा भी नहीं पूरा हो रहा। ऐसे में 2,980 से 3.630 रुपये प्रति क्विंटल कीमत के बीज को कैसे खरीदें। सरकार को वर्तमान भाव को देखते हुए कीमत तय करनी चाहिए। पुराने बीज की बोआई करके ही खेती करेंगे। - 

किसान रामू ने बताया कि नया बीज लेना था, लेकिन कीमतों को देखकर हिम्मत नहीं जुटा पाए। खाद और बोआई तक के रुपये के लाले पड़ रहे हैं। बीज की इतनी ऊंची कीमतें रखने से पहले विभाग को किसानों की वर्तमान हालात देखनी चाहिए थी। अब पुराने बीज की ही बुआई करेंगे।

बमान बीज की कीमतें (रुपये प्रति कुंतल में)
प्रकार सीड साइज ओवर साइज
आधारित प्रथम 3630 3040

आधारित द्वितीय 3480 2980
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed