फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hospital Manager Booked for Allegedly Harassing Lady Doctor Through Objectionable Instagram

UP: महिला डॉक्टर को दिल दे बैठा अस्पताल का मैनेजर, फिर चुपके से की ऐसी हरकत; सुनकर रह जाएंगे सन्न

Mon, 13 Jul 2026 08:15 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 13 Jul 2026 08:15 AM IST
सार

आगरा के सिकंदरा स्थित एक निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर ने मैनेजर जसवंत जॉनसन पर छेड़खानी और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया है। डॉक्टर का कहना है कि आरोपी ने इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक संदेश और रील भेजकर उन्हें परेशान किया, जिसके बाद साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

विज्ञापन
Hospital Manager Booked for Allegedly Harassing Lady Doctor Through Objectionable Instagram
महिला चिकित्सक सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के सिकंदरा स्थित एक निजी हॉस्पिटल में कार्यरत एक महिला चिकित्सक ने अस्पताल के मैनेजर पर छेड़खानी, आपत्तिजनक टिप्पणियां करने और इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक संदेश भेजकर परेशान करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर थाना साइबर क्राइम में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  रेलवे अफसर से RPF की बदसलूकी, VIDEO: डिप्टी स्टेशन अधीक्षक को गिराकर मारा, घसीटकर ले गए थाने; जानें पूरा विवाद
विज्ञापन



हरीपर्वत क्षेत्र की ओल्ड विजय नगर कॉलोनी निवासी चिकित्सक ने आरोप लगाया है कि उनके हॉस्पिटल का मैनेजर जसवंत जॉनसन पिछले कुछ समय से उन्हें लगातार परेशान कर रहा था। आरोप है कि वह आते-जाते समय आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करता था। पहले उनके पास इन हरकतों का कोई साक्ष्य नहीं था, इसलिए वह चुप रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  मां के शौक से टूटा बेटे का घर: सास को पसंद आ गईं बहू की डिजाइनर साड़ियां, विरोध पड़ा भारी; अलग होंगे पति-पत्नी


23 जून की रात 9:23 बजे आरोपी ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से डॉक्टर की आईडी बना ली। चिकित्सक की की इंस्टाग्राम आईडी पर एक आपत्तिजनक संदेश भेजा। एक आपत्तिजनक रील भी साझा की। इसके बाद उन्होंने सिकंदरा थाने और हॉस्पिटल के सीईओ को ई-मेल के माध्यम से शिकायत भेजी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे।

ये भी पढ़ें -   मैकेनिक की माैत पर हंगामा: मारपीट और करंट लगाकर हत्या का आरोप, पुलिस से नोकझोंक; छह घंटे तक नहीं उठने दिया शव

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed