{"_id":"6388f00bb1396644496c10a5","slug":"kasganj-news-kasganj-news-agr555448470","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कार ने ऑटो को मारी टक्कर, महिला की मौत, 9 लोग घायल, चार जिला अस्पताल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कार ने ऑटो को मारी टक्कर, महिला की मौत, 9 लोग घायल, चार जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहावर(कासगंज)। गंजडुंडवारा सहावर मार्ग पर मुलायम सिंह इंटर कॉलेज के निकट कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार महिला की मौत हो गई। 9 अन्य लोग घायल हुए हैं। चार घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
कमलेश (55) निवासी मोहल्ला कूंचा पंडिताइन वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर मोहल्ले के कमलेश, गजरा, अंबे, मंजू और जुगनू पंडित, सोनी, कविता, धैर्य, शुभ, आरोही निवासी मोहल्ला मोरी के साथ ऑटो से घर जा रही थीं। मुलायम सिंह इंटर कॉलेज के पास कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसा होते ही ऑटो में सवार लोगों में चीत्कार मच गई। बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए।
घायलों को लोगों ने ऑटो से बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। गंभीर घायल कमलेश, गजरा, अंबे, मंजू व जुगनू को जिला अस्पताल रेफर किया गया। कमलेश की स्थिति गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। परिजनों के अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।