सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man convicted of axe murder sentenced to life imprisonment

Mainpuri: युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या...19 साल पहले हुई थी सनसनीखेज वारदात, कोर्ट ने सुनाई ये सजा

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 01 Oct 2025 02:28 PM IST
विज्ञापन
सार

मैनपुरी में 19 साल पहले हुए सनसनीखेज हत्याकांड के आरोपी को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उस पर 25,000 रुपया का जुर्माना भी लगाया गया है। 

man convicted of axe murder sentenced to life imprisonment
court new - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मैनपुरी के थाना कोतवाली क्षेत्र में 19 साल पहले युवक की ईंट पत्थरों से कुचलकर तथा कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने वाले को अपर जिला जज चेतना चौहान ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उस पर 25000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। सजा सुनाने के बाद उसको हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है।
Trending Videos


थाना कोतवाली के नगला मूले का रहने वाला 19 साल का विक्रम एक मई 2006 को गांव में था। रिपोर्ट के अनुसार तभी गांव के रहने वाले मुनेश कुमार ने अपने भाई धीरज, नीरज, गुड्डू के साथ उसको घेर लिया। ईंट पत्थरों से कुचलकर तथा कुल्हाड़ी से हमलाकर विक्रम की हत्या कर दी। हत्या की रिपोर्ट विक्रम के भाई अनिल कुमार ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने जांच करने के बाद चारों के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई के लिए चार्जशीट न्यायालय में भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमे की सुनवाई अपर जिला जज चेतना चौहान के न्यायालय में हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से वादी, विवेचक, चिकित्सक सहित गवाहों ने घटना के संबंध में गवाही दी। गवाही के आधार पर मुनेश कुमार को विक्रम की हत्या करने का दोषी पाया गया। गवाही में आरोप साबित होने पर अपर जिला जज ने मुनेश कुमार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उस पर 25000 रुपया का जुर्माना भी लगाया गया है।


तीन भाइयों की हो चुकी मौत
पुलिस ने विक्रम की हत्या करने के आरोप में मुनेश कुमार सहित उसके भाई धीरज, नीरज, गुड्डू के खिलाफ चार्जशीट भेजी। चारों के खिलाफ मुकदमा चला। मुकदमे की सुनवाई के दौरान धीरज, नीरज, गुड्डू की मौत हो गई। पुलिस द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर उनकी फाइल बंद करके केवल मुनेश के खिलाफ मुकदमा चला।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed