{"_id":"6a96873568e234eb540ef261","slug":"massive-fire-breaks-out-at-fruit-shop-in-agra-sikandra-mandi-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: सिकंदरा मंडी में फल की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया लपटों पर काबू; लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: सिकंदरा मंडी में फल की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया लपटों पर काबू; लाखों का नुकसान
Tue, 01 Sep 2026 01:39 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:39 PM IST
सार
आगरा के सिकंदरा स्थित सब्जी मंडी में फल की दुकान में भीषण आग लग गई। आग में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
सिकंदरा मंडी में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सिकंदरा मंडी स्थित फल की दुकान में सोमवार की देर रात आग लग गई। लपटें उठती देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखे लाखों रुपये के फल जल गए।
आग की चपेट में आने से दुकान में रखा अन्य सामान भी जल हो गया। दुकान स्वामी रैपुरा जाट निवासी प्रेमवीर सिंह ने शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए टीम जांच में जुटी है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।