{"_id":"6aa8d3761d85612e3506c95a","slug":"new-opd-complex-work-to-begin-next-month-at-sn-medical-college-agra-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएन अस्पताल: मरीजों को जल्द मिलेगी राहत, अगले महीने शुरू होगा नया ओपीडी कॉम्प्लेक्स; 10 करोड़ होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएन अस्पताल: मरीजों को जल्द मिलेगी राहत, अगले महीने शुरू होगा नया ओपीडी कॉम्प्लेक्स; 10 करोड़ होंगे खर्च
Tue, 15 Sep 2026 10:41 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 15 Sep 2026 10:41 AM IST
सार
एसएन मेडिकल कॉलेज में मरीजों की बढ़ती भीड़ और लंबी कतारों से राहत के लिए दो नए ओपीडी कॉम्प्लेक्स का निर्माण अगले महीने शुरू होगा। करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली परियोजना डेढ़ साल में पूरी होगी, जिसमें जांच, इलाज और अन्य सुविधाएं एक ही जगह मिलेंगी।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज नया ओपीडी कॉम्प्लेक्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में मरीजों की बढ़ती भीड़ और लंबी लाइनों की समस्या से निजात दिलाने के लिए दो नए ओपीडी कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य अगले महीने से शुरू होने जा रहा है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि करीब 10 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना डेढ़ साल में बनकर तैयार होगी, जिससे मरीजों को एक ही छत के नीचे जांच, इलाज और आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी।
वर्तमान में ओपीडी कॉम्प्लेक्स-एक में 10 से अधिक विभागों के मरीजों का अत्यधिक दबाव रहता है, जिससे हॉल ठसाठस भरने के बाद मरीजों की बाहर तक लंबी कतारें लग जाती हैं। समस्या से निजात पाने के लिए पुराने कॉम्प्लेक्स को दो मंजिला कर कुछ विभागों को शिफ्ट किया जाएगा। वहीं, दूसरा नया ओपीडी कॉम्प्लेक्स स्त्री रोग विभाग (एमसीएच बिल्डिंग) के पास बनाया जाएगा, जिसके नजदीक ही बाल रोग विभाग के लिए नया अस्पताल भी बन रहा है।
डिजाइन में बदलाव करते हुए इस नए कॉम्प्लेक्स में मरीजों की सुविधा के लिए पर्चा-दवा काउंटर, पैथोलॉजी सैंपल कलेक्शन, डॉक्टरों के चैंबर, काउंसिलिंग सेंटर, वेटिंग एरिया और अल्ट्रासाउंड-एक्सरे जैसी तमाम सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। ओपीडी कॉम्प्लेक्स-दो को भी इसी में शिफ्ट करने की योजना है, जिससे मरीजों को अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और उन्हें सुगम इलाज मिल सकेगा।