{"_id":"6a8bcfbd7a4ea939e207978d","slug":"over-26-000-tourists-visit-taj-mahal-on-sunday-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताज के दीदार के लिए उमड़ी भीड़: टिकट के लिए लगीं कतारें, सुरक्षाकर्मियों के छूटे पसीने; 26 हजार ने किया दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज के दीदार के लिए उमड़ी भीड़: टिकट के लिए लगीं कतारें, सुरक्षाकर्मियों के छूटे पसीने; 26 हजार ने किया दीदार
Mon, 24 Aug 2026 10:29 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:29 AM IST
सार
रविवार की छुट्टी के चलते ताजमहल पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी और 26,572 देसी-विदेशी सैलानियों ने ताज का दीदार किया। सुबह से ही दोनों प्रवेश द्वारों पर लंबी कतारें लगी रहीं और सुरक्षा कर्मियों को भीड़ संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
ताज में उमड़ा सैलानियों का सैलाब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताज में उमड़ा सैलानियों का सैलाब, 26 हजार से अधिक ने निहारा फोटो..129 आगरा। रविवार की छुट्टी के चलते ताजमहल पर पर्यटकों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। दिनभर में 26,572 देसी और विदेशी सैलानी ताज का दीदार करने पहुंचे। हुस्न का दीदार किया। सुबह से ही दोनों प्रमुख प्रवेश द्वारों पर पर्यटकों की कतारें लगनी शुरू हो गई, जो दिनभर बनी रहीं।
सुरक्षाकर्मियों को भीड़ नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सुरक्षा कारणों से ताज परिसर में बैग और प्रतिबंधित सामग्री ले जाने पर पूरी तरह रोक है। ऐसे में सैलानियों को अपने बैग और सामान क्लॉक रूम में जमा कराने के लिए भी आधे घंटे तक कतारों में खड़ा रहना पड़ा।
तेज धूप और लंबे इंतजार के चलते बच्चों और बुजुर्गों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, तमाम दिक्कतों के बावजूद सैलानियों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी।