फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PM Modi Likely to Inaugurate Agra and Kanpur Metro Together Next Month

UP: एक साथ दौड़ेगी आगरा-कानपुर मेट्रो, अगले माह पीएम मोदी दिखा सकते हैं हरी झंडी; यूपीएमआरसी से आया नया अपडेट

Thu, 16 Jul 2026 11:30 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 16 Jul 2026 11:30 AM IST
सार

आगरा मेट्रो के पहले कॉरिडोर पर आईएसबीटी स्टेशन का काम अंतिम चरण में है और हाईस्पीड ट्रायल भी पूरे हो चुके हैं। यूपीएमआरसी के मुताबिक अगले महीने आगरा और कानपुर मेट्रो का संयुक्त उद्घाटन प्रस्तावित है। वहीं, यमुना का जलस्तर बढ़ने से दूसरे कॉरिडोर के पुल निर्माण का काम फिलहाल रोक दिया गया है।

विज्ञापन
PM Modi Likely to Inaugurate Agra and Kanpur Metro Together Next Month
आगरा मेट्रो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 कानपुर और आगरा मेट्रो का शुभारंभ एक साथ होगा। ये अगले महीने में प्रस्तावित है। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री कर सकते हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि कानपुर में भी मेट्रो ट्रैक बन गया है। अभी तक जुलाई में इसका शुभारंभ की संभावना थी। अब ये अगले महीने में होगा, तब तक आगरा में आईएसबीटी स्टेशन भी तैयार हो जाएगा। कानपुर और आगरा मेट्रो का एकसाथ शुभारंभ की उम्मीद है। इसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखा सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: उखड़कर दूर जा गिरा मकान का गेट, मकान की दीवारों में आई दरारें; रहस्यमयी विस्फोट से सहमा परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन



आगरा में पहले कॉरिडोर में ताज पूर्वी से सिकंदरा तक ट्रैक बन रहा है। इसमें अभी ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो चल रही है। इसके आगे एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी, आरबीएस और आईएसबीटी स्टेशन हैं। इनमें आईएसबीटी का करीब 20 फीसदी कार्य रह गया है। हाईस्पीड ट्रायल भी हो गए हैं। इसी महीने के अंत में मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त की टीम भी सुरक्षा ऑडिट के लिए आ सकती है।

ये भी पढ़ें -  अन्नू की दर्दनाक कहानी: सात माह पहले बनी थी दुल्हन, मायके जाने की लगाती रही गुहार; ससुराल में मिली खौफनाक मौत


यमुना का जलस्तर बढ़ने से पुल का कार्य रुका
मेट्रो का दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बीच बन रहा है। इसकी दूरी करीब 16 किलोमीटर है और इसमें 14 स्टेशन हैं। ये कॉरिडोर यमुना को पार करेगा। इसके लिए यमुना नदी पर मेट्रो ट्रेन के लिए पुल बनाया जा रहा है। इसमें 8 पिलर बनाए जाने हैं, जिसमें से चार बन चुके हैं। चार की पाइलिंग हो गई है। बीते दो-तीन दिन से यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में पुल का निर्माण कार्य रोकते हुए सामान समेट लिया है। जलस्तर अभी और बढ़ने की संभावना है। सामान्य होने पर ही पुल का कार्य फिर से शुरू होगा। इसकी नवंबर में संभावना है।

ये भी पढ़ें -   जलभराव के बीच निकली अर्थी: 10 मिनट की बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, हाईवे पर एक फुट तक भरा पानी, लोगों में गुस्सा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed