Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police may soon solve case of  70 lakh theft at businessman house in Agra

कारोबारी के घर चोरी में चाैंकाने वाला खुलासा: फेरी वालों ने की रेकी, फिर 70 लाख के उड़ाए जेवरात; तीन गिरफ्तार

Thu, 05 Nov 2026 06:49 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 05 Nov 2026 06:49 PM IST
सार

कारोबारी के घर 70 लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी का माल भी बरामद किया है।

विज्ञापन
Police may soon solve case of  70 lakh theft at businessman house in Agra
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

घरों के बाहर फेरी लगाकर फि्रज-सोफे के कवर, लाइट वाले गुब्बारे और गुलदस्ते बेचने वाले आ रहे हैं तो सावधान हो जाएं। फेरी लगाकर चोर भी रेकी कर सकते हैं। कमला नगर में पीवीसी व्यापारी की कोठी में ऐसे ही गिरोह ने 70 लाख की चोरी की थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने ग्वालियर के दंपती सहित तीन को पकड़ा। उनसे चोरी का सामान भी बरामद कर लिया। हालांकि खुलासे से कारोबारी संतुष्ट नहीं हैं। उन्हें बरामद माल कम बताया है।
विज्ञापन


प्रोफेसर कालोनी, कमला नगर निवासी पीवीसी कारोबारी संदीप अग्रवाल की कोठी में 1 नवंबर की रात को खिड़की के रास्ते से घुसे चोर 70 लाख रुपये के सोने-हीरे के जेवरात ले गए थे। घटना के खुलासे के लिए थाने पुलिस के साथ ही सर्विलांस और एसओजी को लगाया गया था। तीन चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। इस पर पुलिस को सुराग मिल गया। वह आटो में बैठकर रामबाग की तरफ गए थे। बृहस्पतिवार को सदर क्षेत्र से तीन को गिरफ्तार किया। एडीसीपी सिटी मनोज कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को सदर क्षेत्र से ग्वालियर निवासी वीरू उर्फ शंकर, उसकी पत्नी मोनिका और इंद्रा नगर, एत्माद्दाैला निवासी सुनील को गिरफ्तार किया है। घटना में वीरू का ग्वालियर निवासी भाई विक्रम शामिल था। वह भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

पहले पैदल, फिर आटो, बाद में तंबू तक गए थे आरोपी
एडीसीपी ने बताया कि वीरू, विक्रम और सुनील ट्रांस यमुना इलाके के कांशीराम आवास में अवैध तरीके से रह रहे हैं। उनके पास ग्वालियर का आधार कार्ड मिला है। इसके नकली होने की आशंका है। इस पर जांच की जा रही है। उनके पास से चोरी किए गए जेवरात बरामद कर किए गए। कुछ जेवरात को लेकर विक्रम भाग गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी कुछ दिन पहले कमला नगर में आए थे। कारोबारी की कोठी की रेकी की थी। हाईवे के सर्विस रोड से लगी कोठी होने के कारण उन्हें लग रहा था कि वारदात कर आसानी से खिड़की के रास्ते घुस जाएंगे। इसके बाद हाईवे पर निकल सकते हैं। वह पैदल रामबाग तक गए थे। इसके बाद आटो से सदर गए थे। वहां पर एक तंबू तक गए। महिला ने जेवरात छिपाने में मदद की थी।

 
विज्ञापन

व्यापारी असंतुष्ट, नहीं मिले सभी जेवरात
व्यापारी संदीप अग्रवाल खुलासे से संतुष्ट नहीं है। उनका कहना है कि चोर तो पकड़ लिए गए। मगर माल पूरा बरामद नहीं किया है। चोरों ने बड़े जेवरात कहीं छिपा दिए। इनको पुलिस ने बरामद नहीं किया है। एडीसीपी का कहना है कि व्यापारी ने एफआईआर में जितने जेवरात लिखाए थे, वह सब मिल गए हैं। कुछ बाकी भागे हुए आरोपी के पास हैं। व्यापारी ने बाद में एक और लिस्ट दी थी। इस पर उनसे बिल दिखाने के लिए कहा गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed