{"_id":"6a618a74aa294eb4100d0a01","slug":"probe-begins-against-sub-inspector-over-alleged-bribe-in-bike-theft-case-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बाइक चोरों को छोड़ने के लिए दरोगा ने लिए 15-15 हजार? गंभीर आरोप में फंसे वर्दीवाले; जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बाइक चोरों को छोड़ने के लिए दरोगा ने लिए 15-15 हजार? गंभीर आरोप में फंसे वर्दीवाले; जांच शुरू
Thu, 23 Jul 2026 08:58 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 23 Jul 2026 08:58 AM IST
सार
बाइक चोरी के मामले में आरोपी और खरीददारों को छोड़ने के एवज में दरोगा पर 15-15 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। शिकायत के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसीपी सैंया ने शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए हैं, जबकि आरोपित दरोगा और अन्य लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में बाइक चोरी के आरोपी और खरीददारों को छोड़ने के आरोप में फंसे दरोगा के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। बुधवार को एसीपी सैंया जसवीर सिंह सिरोही ने शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए। इस मामले में सुदामापुरी निवासी पवन गोला ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि 26 अगस्त 2021 को उनकी बाइक चोरी हो गई थी।
ये भी पढ़ें - Mudiya Mela 2026: मुड़िया मेला पर आगरा और मथुरा के बीच चलेंगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें शेड्यूल
थाना एत्माददौला में प्राथमिकी लिखाई। 20 जून को थाना मलपुरा पुलिस ने बताया कि बाइक बरामद हो गई है। वह थाने पहुंचे। तब पता चला कि बाइक चोरी करने वाले और दो खरीदारों को छोड़ दिया गया। इसके लिए दरोगा पर 15-15 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया। मामले में डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने जांच के आदेश किए। एसीपी सैंया ने पवन गोला को बयान के लिए बुलाया। उनके प्रतिनिधि ने बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: एटा पुलिस की आधी रात को बदमाशों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; चोरी की बाइक और लूट का सामान बरामद
डीसीपी ने बताया कि मामले में साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। दरोगा के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। जिन लोगों को छोड़ने की बात कही जा रही है, उनको भी बुलाया जाएगा। आरोप सिद्ध होने के बाद ही कार्रवाई होगी।
ये भी पढ़ें - आगरा में दर्दनाक हादसा: नहाते समय पानी से भरे गड्ढे में डूबे दो छात्र, दोनों की माैत; गांव में मची चीख पुकार