फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roof Collapses After Rain in mainpuri Couple Trapped Under Debris Four Daughters Escape Unhurt

रिमझिम बारिश की तबाही: मैनपुरी के भरभराकर गिरा घर का लिंटर, मलबे में दब गया पूरा परिवार; दंपती की हालत गंभीर

Fri, 18 Sep 2026 11:23 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 18 Sep 2026 11:23 AM IST
सार

लगातार हुई हल्की बारिश के बाद चपाती मोहल्ले में एक मकान के दूसरे तल का लेटर भरभराकर गिर गया। मलबे में अरुण सक्सेना और उनकी पत्नी प्रतिभा दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी चार बेटियां बाल-बाल बच गईं।
 

विज्ञापन
Roof Collapses After Rain in mainpuri Couple Trapped Under Debris Four Daughters Escape Unhurt
मकान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी में रात को लगातार हुई हल्की बारिश की वजह से शहर के छपट्टी मोहल्ले में एक मकान का लिंटर भरभरा कर गिर पड़ा। इस हादसे में परिवार के करीब पांच लोग दब गए और घायल हो गए। जिनमें से दो पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जिसमें दो लोगों का सीटी स्कैन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय अरुण सक्सेना अपनी पत्नी और चार बेटियों के साथ मकान के प्रथम तल पर रह रहे थे। बोतल पर उनके बड़े भाई का परिवार रह रहा था जिसमें तीन लोग शामिल थे।  सुबह करीब 8:30 बजे वह प्रथम तल पर टट्टर के पास बैठे हुए थे। वहीं उनकी पत्नी और बच्चे भी मौजूद थे। इसी दौरान द्वितीय तल की छत से कुछ पपड़ियां गिरने लगी तो बेटी हिमांशी ने कहा कि पापा यहां से हट जाइए। बेटी का इतना कहना था और द्वितीय तल का लेंटर भरभरा कर गिर पड़ा। इसके बाद प्रथम तल का टट्टर भी नीचे आ गया। मकान के मलबे में अरुण और उनकी पत्नी प्रतिभा दब गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। हालांकि बच्चों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। 
विज्ञापन


लेंटर गिरते ही चीख पुकार मचने लगी। आज पड़ोस की लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए और बचाव कार्य में जुट गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed