फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Staff Nurse Murdered In Shikohabad On Rakshabandhan

खौफनाक: रक्षाबंधन पर घर आई नर्स, युवक के घर पर रुकी थी, ऑटो में मिली लाश; क्या दुष्कर्म के बाद हुई हत्या?

Thu, 27 Aug 2026 12:13 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 27 Aug 2026 12:13 PM IST
सार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में रक्षाबंधन मनाने गुड़गांव से आई स्टाफ नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक कुछ युवक उसे गंभीर हालत में ऑटो से ले जा रहे थे, लेकिन पीआरवी के पीछा करने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गए।
 

विज्ञापन
Staff Nurse Murdered In Shikohabad On Rakshabandhan
ऑटो - फोटो : istock

विस्तार

फिरोजाबाद में रक्षाबंधन पर गुड़गांव से शिकोहाबाद आई स्टाफ नर्स की हत्या कर दी गई। मामले में मृतका के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन



थाना नसीरपुर क्षेत्र की एक युवती गुड़गांव में किसी अस्पताल में स्टाफ नर्स का काम करती थी। वह रक्षाबंधन मनाने के लिए 26 अगस्त को रात आठ बजे करीब शिकोहाबाद आई थी। रात होने के कारण युवती ने अपने पिता को बताया कि देरी होने की वजह से वो विजेंद्र कॉलोनी निवासी राहुल के घर पर रुक गई है। सुबह घर आएगी। 


पिता ने पुलिस को बताया कि सुबह चार बजे करीब उनकी बेटी की मौत होने की जानकारी मिली। वहीं पुलिस का कहना है कि कुछ युवक एक ऑटो में युवती को गंभीर हालत में प्रतापपुरा की ओर ले जा रहे थे। शक होने पर पीआरवी ने ऑटो का पीछा किया। आरोपी युवती को ऑटो में छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed